फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress under pressure after jagan

जगन के वार से आंध्र में कांग्रेस की हालत पस्त

Sun, 06 Oct 2013 09:11 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Oct 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
congress under pressure after jagan

आंध्र प्रदेश के बंटवारे पर सोनिया और राहुल गांधी पर जगनमोहन रेड्डी के सीधे हमले से सीमांध्र में पार्टी के सफाए की कांग्रेस में आशंका गहरा गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने जगन के पार्टी के साथ जुड़ने की बचीखुची उम्मीद भी छोड़ दी है। जेल से बाहर आने के बाद जगन इतने आक्रामक होंगे, इसका अंदाजा कांग्रेस के मैनेजरों को नहीं था।
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस के केंद्रीय नेता आंध्र के नेताओं को फोन कर पता कर रहे थे कि क्या सचमुच जगन ने कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर निशाना साधा है।

जगन आंध्र प्रदेश की राजनीति में नए चेहरे के रूप में सामने आए हैं। भले ही उन पर  भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले चल रहे हैं, मगर जनता के बीच उनकी लोकप्रियता से विपक्षी दल परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर जब से जगन ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की है तब से पार्टी की मुसीबत और बढ़ गई है। जगन ने शनिवार को सोनिया का नाम लिए बगैर निशाना साधा कि अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए राज्य के टुकड़े कर दिए।

सोनिया पर सीधे हमले के बावजूद जगन पर पलटवार करने में कांग्रेस नेता फिलहाल कोताही बरत रहे हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है।


जगन से कैसे निपटना है को लेकर अभी उच्च स्तर पर फैसला नहीं लिया गया है। मगर पार्टी के एक मैनेजर ने कहा है कि जिस तरह से कांग्रेस के खिलाफ जगन आए हैं, उसे लेकर पार्टी ज्यादा देर तक चुप नहीं रहेगी।

जगन के खिलाफ पार्टी डटकर खड़ी होगी। पार्टी को आशंका है कि जगन के साथ कांग्रेस के कई सांसद और विधायक जा सकते है। ऐसे में चुनाव से पहले ही पार्टी तहस नहस हो सकती है। इसलिए जल्दबाजी से परहेज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed