{"_id":"fe3acbb3a6e0820194f2b2c91cbb406a","slug":"congress-try-to-convince-middle-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज 'मध्य वर्ग' को खुश करने में जुटी कांग्रेस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नाराज 'मध्य वर्ग' को खुश करने में जुटी कांग्रेस
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Oct 2013 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के लिए सोशल मीडिया पर काम कर रहे पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने भी वरिष्ठ नेताओं को बता दिया है कि मध्य वर्ग के ज्यादातर नेट यूजर्स की सरकार के कई कार्यक्रमों को लेकर नकारात्मक राय है।
विज्ञापन
इन नेट यूजर्स के अते-पते का पता भी किया गया तो वे भाजपा या किसी दूसरे दल से जुड़े भी नहीं थे। मध्य वर्ग सोचता है कि गरीबों को खुश करने के लिए सरकार ने उस पर सवा लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी का बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एक तेज तर्रार सांसद कहते हैं कि लोगों के दिमाग से यह बात हटाने के लिए उन्हें समझाना होगा। नकद सब्सिडी और आधार कार्ड को लेकर भी दुविधा है।
विज्ञापन
केबल डिजिटलाइजेशन के नाम पर ग्राहकों का केबल टीवी का खर्च 100 रुपये से बढ़कर 300 से 400 रुपये तक पहुंच गया है। भारतीय केबल ऑपरेटर संघ की रूप शर्मा कहती हैं कि यूपीए सरकार ने विदेशी प्रसारणकर्ताओं को फायदा पहुंचाया है।
उसे जनता का गुस्सा भुगतना होगा। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही रुपये की कमजोरी से भी मध्य वर्ग परेशान है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी कहते हैं कि वह इस बात से सहमत नहीं कि सरकार से मीडिल क्लास नाराज है। देश के लोग बहुत समझदार हैं।