फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress top leaders marched support on Manmohan Singh.

'दागी' मनमोहन के लिए एकजुट हुई कांग्रेस

Thu, 12 Mar 2015 01:52 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
Congress top leaders marched support on Manmohan Singh.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला घोटाले में आरोपी बनाने और कोर्ट की ओर से समन जारी होने के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस पार्टी ने मनमोहन सिंह का साथ देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की दिल्ली में बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने साफ शब्दों में मनमोहन सिंह को समर्थन की बात कही। सोनिया ने पूरी पार्टी को इस मुद्दे पर एकजुट रहने की बात कही।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मनमोहन के मुद्दे पर एकजुटता दिखाने के लिए सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने एक मार्च भी निकाला। ये मार्च मनमोहन सिंह के घर तक निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का मार्च

Congress top leaders marched support on Manmohan Singh.

मार्च के दौरान सोनिया गांधी मीडिया से मुखातिब हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी को मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर पूरा भरोसा है। मनमोहन सिंह निर्दोष हैं। पार्टी उनके लिए हर मोर्चे पर लड़ेगी।

सोनिया यहीं नहीं रूकी उन्होंने कहा कि हम हर परिस्थिति का सामना करेंगे और जरूरी कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे। हमें विश्वास है कि मनमोहन सिंह निर्दोष साबित होंगे।

इस मौके पर सोनिया गांधी के साथ मार्च में शामिल दूसरे नेताओं ने भी मनमोहन सिंह के साथ देने का दावा किया। आनंद शर्मा ने कहा कि पार्टी हरकदम पर मनमोहन सिंह के साथ है। पार्टी नेताओं ने उनके समर्थन में एकजुटता दिखाने के लिए ही ये मार्च निकाला है। 

पूर्व पीएम के समर्थन में आए कई कांग्रेस नेता

Congress top leaders marched support on Manmohan Singh.

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से पूर्व प्रधानमंत्री के साथ है। मनमोहन सिंह का नाम इस केस में आना दुर्भाग्यपूर्ण है। वीरप्पा मोइली ने भी मनमोहन सिंह के समर्थन की बात कही है।

पूर्व रक्षामंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी ने कहा कि ये खबर सच में चौंकाने वाली है। मैं ऐसा सुनकर दुखी हूं। पूरी पार्टी उनके समर्थन में खड़ी है।

दूसरी ओर पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने इस मुद्दे पर सीबीआई की टिप्पणी का जिक्र किया है। चिदंबरम के मुताबिक सीबीआई ने दो बार बताया कि उनके पास इस केस में कोई भी क्रिमिनल कार्रवाई के लिए सबूत नहीं है। ऐसे में सरकार को इस पर सफाई देनी चाहिए।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी मनमोहन सिंह के समर्थन की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये एक न्यायिक प्रकिया है, जिसका हम सम्मान करते हैं।

हिंडाल्को केस में मनमोहन को समन

Congress top leaders marched support on Manmohan Singh.

वहीं इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

भाजपा की ओर से कहा गया कि पार्टी मनमोहन सिंह के मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। कांग्रेस नेताओं की वजह से ही मनमोहन सिंह इस केस में फंसे हैं।

बता दें कि बुधवार को कोयला घोटाले के हिंडाल्को केस में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आरोपी बनाया है। साथ ही उनके खिलाफ समन जारी करते हुए 8 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed