बंसल, जयाप्रदा, शिंदे को टिकट मिलना तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची में लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल, जयाप्रदा, दीपेंद्र हुड्डा, नवीन जिंदल और श्रुति चौधरी के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।
हालांकि शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भी अंतिम सूची अटकी हुई है।
बैठक में 18 राज्यों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई, जिसमें 80-90 लोकसभा सीटों पर नाम तय किए गए। प. बंगाल, बिहार, ओडिशा, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत तमाम राज्यों को लेकर चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेश में 50 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम तय हो पाए हैं।
मुरादाबाद से जयाप्रदा को टिकट
कांग्रस की ओर से मुरादाबाद से जयाप्रदा को टिकट मिल सकता है। जबकि केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, बेनी प्रसाद वर्मा, श्रीप्रकाश जायसवाल, जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह पर कांग्रेस एक बार फिर भरोसा जता सकती है।
फूलपुर से फिल्म स्टार नगमा का नाम चल रहा है। जबकि इलाहाबाद से लाल बहादुर शास्त्री के पोते प्रभाकर शास्त्री का नाम चल रहा है।
इसके अलावा महाराष्ट्र से केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, प्रतीक पाटिल, मिलिंद देवड़ा, गुरुदास कामत और प्रिया दत्त भी फिर से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
सोनीपत से उम्मीदवार बदला गया
सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने बिहार में भी 12 में से 10 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया है। हरियाणा की 6-7 सीटों पर भी नामों पर फैसला ले लिया गया है।
सोनीपत में उम्मीदवार को बदल दिया गया है। कई सांसदों के भाजपा में जाने के चलते भी पार्टी की चुनावी प्रक्रिया में बाधा पहुंची है। जबकि चुनाव के ऐलान के बाद अब शुरू के चरणों में जिन सीटों पर चुनाव पहले है।
उनका नाम पहली सूची में शामिल करने की कवायद चल रही है।
सूत्रों का कहना है कि जिन सांसदों के खिलाफ नकारात्मक रिपोर्ट सामने आ रही है, उनका नाम काटने की संभावना है। मगर गुटबाजी और बगावत पैदा होने के चलते हर सीट पर हाईकमान सतर्कता बरत रहा है।
राहुल के कारण भी लटकी सूची
गुटबाजी और बगावत पैदा होने के चलते हर सीट पर हाईकमान सतर्कता बरत रहा है। उम्मीदवारों की सूची का ऐलान अब तक नहीं होने के चलते कई नेता राहुल गांधी के चुनावी दौरों को भी बता रहे हैं।
राहुल के चुनावी दौरों में पार्टी का तंत्र जुड़ने के चलते चुनावी प्रक्रिया अटक रही है। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में पार्टी की चुनावी प्रक्रिया में तेजी लाते हुए उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।