फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress These weapons are designed to attack Modi

मोदी पर वार को तैयार हैं कांग्रेस के ये 'हथियार'

Sun, 21 Jul 2013 10:10 AM IST
नई दिल्ली/विजय गुप्ता
नई दिल्ली/विजय गुप्ता Updated Sun, 21 Jul 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
Congress These weapons are designed to attack Modi

नरेंद्र मोदी के हाथों में भाजपा की चुनावी कमान आ जाने के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अपनी रणनीति को धारदार बनाने के लिए कांग्रेस अब पूरे आंकड़ों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

इसके लिए कांग्रेस का वार रूम यूपीए सरकार की ओर से चलाई जा रही ध्वजवाहक योजनाओं के लाभार्थियों का आंकड़ा जुटाने में जुट गई है।

मोदी नहीं, चुनावी मिशन की डोर देखेगा कोई और


इस दिशा में वार रूम की तैयारी सबसे पहले आपका पैसा आपके हाथ की योजना पर है। इस योजना के तहत अब तक कितने लाभार्थियों के हाथ में पैसा पहुंच चुका है, वार रूम इसकी सूचना एकत्र कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस वार रूम में आपका पैसा आपके हाथ योजना पर जोर शोर से काम चल रहा है। इस योजना से किन-किन राज्यों में कितने लोगो को फायदा हुआ है, इसके आंकड़े तैयार किए जा रहे है।
विज्ञापन


कांग्रेस-सपा के बीच ‘सियासी’ डील पर भाजपा गरम
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की योजना इन आंकड़ों के जरिए भाजपा को जवाब देने की है। कांग्रेस की इस रणनीति का खुलासा नरेंद्र मोदी की ओर से गुजरात के विकास के संबंध में झूठे आंकड़ें की असलियत उजागर करने से हो गया है।

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए गुजरात में विकास के असली आंकड़े लोगों के सामने रख दिए। अब डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम से कितने गुजरातियों को लाभ हुआ है. कांग्रेस यह भी बताएगी।

वार रूम में डायरेक्ट बेनिफिट के साथ ही गुजरात में चल रही योजनाओं के आंकड़े एकत्र करने का भी काम चल रहा है।

शिक्षा में अग्रणी के मोदी के दावे की पोल खोलने के लिए कांग्रेस जल्द ही यह खुलासा करेगी कि गुजरात शिक्षा में कितना पीछे है और शिक्षकों के कितने पद खाली हैं।

इसके अलावा मोदी के गुजरात में कुपोषण, बाल मृत्यु दर का आंकड़ा, एनआरएचएम में घोटाला आदि पर आकंड़ो का मसाला जुटा मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस हल्ला बोलने की तैयारी कर रही है।


वहीं सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए नरेंद्र मोदी की इमेज चमकाने की कोशिश की असलियत बताने के लिए कांग्रेस ने राज्यों में आईटी विशेषज्ञो को उतारने की रणनीति बनाई है।

इसके तहत दस-दस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं या नेताओं को यह जिम्मा सौंपा जाएगा। इसके लिए राहुल गांधी ने 22-23 जुलाई को दिल्ली में दो दिन का कैंप भी बुला रखा है जिसमें राज्यों से आए प्रतिनिधियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

सोशल मीडिया के सहारे डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम के आंकड़ों को जोरदार तरीके से प्रचार प्रसार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed