फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress targets Smriti on Hyderabad Student Suicide case.

एक झूठ छिपाने के लिए स्मृति ने 3 झूठ बोले: कांग्रेस

Thu, 21 Jan 2016 09:33 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
Congress targets Smriti on Hyderabad Student Suicide case.

हैदराबाद में छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में हंगामा जारी है। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक झूठ छिपाने के लिए तीन झूठ बोले हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्मृति ईरानी द्वारा एक दिन पहले की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही बातों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने देश को गुमराह किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के मुताबिक स्मृति ईरानी ने रोहित वेमुला और दूसरे छात्रों के साथ की गई बदसलूकी को सही ठहराया।

कांग्रेस के निशाने पर मोदी सरकार

Congress targets Smriti on Hyderabad Student Suicide case.

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्मृति ईरानी को बर्खास्त करने की मांग की है। स्मृति के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय की भी बर्खास्तगी की मांग की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति को भी हटाने की मांग कांग्रेस ने की है।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस ने मोदी सरकार को दलित विरोधी करार दिया है। हैदराबाद विश्वविद्यालय में 5 छात्रों पर कार्रवाई से उनकी मानसिकता का पता चलता है।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से रोहित के परिवार को नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश से कराने के लिए कहा है।

उधर जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख शरद यादव ने भी इस घटना को राष्ट्रीय शर्म कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समाज के वंचित तबके से आने वाले विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed