फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress targets pm modi on vadra issue.

वाड्रा मामला: पीएम के सीधे हमलों से कांग्रेस परेशान

Tue, 07 Oct 2014 09:31 AM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
Congress targets pm modi on vadra issue.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान रॉबर्ट वाड्रा के भूमि सौदे के मुद्दे को उठाए जाने के बाद कांग्रेस बचाव में उतर आई है।

विज्ञापन


पार्टी महासचिव शकील अहमद ने कहा है कि मोदी इस मामले में अज्ञानता का परिचय दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद यह दूसरा मौका है, जबकि मोदी ने वाड्रा के मुद्दे को उठाकर गांधी परिवार और राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


अहमद ने वाड्रा मुद्दे पर पार्टी का बचाव करते हुए कहा है कि पीएम होने के नाते मोदी को इस मामले से इतना अंजान नहीं होना चाहिए, क्योंकि ऐसा है तो उनके लोग उन्हें इस मुद्दे पर गुमराह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमद ने कहा कि भला चुनाव आयोग इस पर संज्ञान कैसे ले सकता है, जबकि आचार संहिता 12 सितंबर से लागू है। अहमद का यह बयान मोदी की ओर से हरियाणा की रैली में चौटाला परिवार और कांग्रेस पर हमला बोलने के बाद आया है।

शकील अहमद ने साधा मोदी पर निशाना

Congress targets pm modi on vadra issue.

रैली में मोदी ने मतदाताओं से राज्य को बाहुबलियों से निजात दिलाने के लिए भाजपा को स्पष्ट जनादेश देने का आग्रह किया।
साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के भूमि सौदे का मुद्दा उठाते हुए वंशवाद की राजनीति समाप्त करने की अपील की।

मोदी ने कहा कि वे (हुड्डा सरकार) जानते हैं कि चुनाव के बाद दामाद (वाड्रा) को अवैध सौदों की मंजूरी नहीं मिलेगी। इसलिए चुनाव प्रक्रिया के बीच ही उन्होंने ऐसा निर्णय करने का दुस्साहस किया। मैं समझता हूं कि हुड्डा पर शीर्ष स्तर (कांग्रेस नेतृत्व) से ऐसा निर्णय करने के लिए दबाव डाला गया होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग को राज्य सरकार के इस निर्णय पर संज्ञान लेना चाहिए। मोदी की टिप्पणियों के जवाब में अहमद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा की स्थिति के मद्देनजर गलत आंकड़े पेश किए हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed