किरण बेदी के बहाने कांग्रेस ने मोदी को घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के बड़े नेता अभिषेक मनु सिंघवी पर टैक्सी चोरी के आरोप सामने आने के एक दिन बाद कांग्रेस ने पूर्व चर्चित आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को धोखाधड़ी के एक मामले में बचाने का आरोप लगाया है।
पार्टी ने कहा है कि सीबीआई बेदी के मामले में क्लोजर रिपोर्ट देने जा रही है। बेदी पर मेहरबानी इसलिए की जा रही है, क्योंकि अब वह प्रधानमंत्री की बड़ी प्रशंसक बन गई हैं।
सिंघवी पर टैक्स चोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि सरकार ने जानबूझकर इस मामले को लीक किया, क्योंकि सिंघवी काले धन के मुद्दे पर मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे थे।
कांग्रेस का मोदी सरकार पर पलटवार
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा है कि बेदी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने के मामले चल रहे है। उन पर माइक्रोसॉफ्ट, इंडियाविजन फाउंडेशन का पैसा खाने का आरोप है। 20 हजार के कंप्यूटर को 50 हजार रुपये का दिखाने का आरोप है। लेकिन सीबीआई उनके खिलाफ मामला बंद करने जा रही है।
पार्टी ने केंद्रीय राज्य मंत्री निहाल चंद और गिरिराज सिंह पर लगे आरोपों का भी मामला उठाया। अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री देशभर में स्वच्छ भारत अभियान चलाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सबसे पहले उन्हें अपने मन की गंदगी साफ करनी चाहिए, जोकि ऐसे दागी लोगों को मंत्रिमंडल में लेकर बैठे हैं।
अहमद ने कहा कि निहाल चंद पर महिला के साथ बलात्कार का आरोप है। राजस्थान पुलिस कह रही है कि पिछले तीन महीने से उन्हें मंत्री इस मामले में उपलब्ध नहीं हो पा रहे है। लेकिन अखबारों में हाल ही में तस्वीर छपी है। जिसमें निहाल चंद राजस्थान पुलिस के एसपी के साथ खड़े होकर स्वच्छता अभियान में भागीदारी कर रहे हैं।