फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress targets Modi Government for Talks start with Pakistan.

पठानकोट हमला: कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

Wed, 06 Jan 2016 01:14 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
Congress targets Modi Government for Talks start with Pakistan.

पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने मोदी सरकार से अपनी विदेश नीति साफ करने की मांग की है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि नए साल की शुरूआत में ही आतंकवादियों ने देश पर हमला किया है। ये मानवता पर हमला है। केवल पठानकोट ही नहीं अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ स्थित वाणिज्यिक दूतावास पर भी आतंकी हमला किया गया।
विज्ञापन


इन हमलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार से पूछा है कि आखिर बैंकाक में NSA की बैठक में क्या बातचीत हुई जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता के लिए रास्ता साफ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार साफ करे अपनी विदेश नीति: कांग्रेस

Congress targets Modi Government for Talks start with Pakistan.

कांग्रेस ने मोदी सरकार से अपनी विदेश नीति को साफ करने की मांग की। तीसरे सवाल में कांग्रेस ने पूछा कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसके भरोसे पर पाकिस्तान गए?

जब प्रधानमंत्री पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे थे तो पाकिस्तान के एनएसए वहां मौजूद क्यों नहीं थे? क्या ये कोई संदेश था कि पाकिस्तान में भारत को लेकर दो मत हैं?

चौथे सवाल में कांग्रेस ने पूछा कि जब भारत सरकार ने मुंबई के गुनहगारों पर कार्रवाई के बाद ही पाकिस्तान से द्विपक्षीय बातचीत शुरू करने का फैसला लिया था तो मोदी सरकार इस पर कायम क्यों नहीं रही?

इन सवालों के जरिए कांग्रेस ने मोदी सरकार से पाकिस्तान को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार को देश की मुख्य विपक्षी पार्टी को इस पर विश्वास में लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed