फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress target vasundhara raje at dholpur palace

महल पर बुरी तरह घिरीं महारानी, कांग्रेस की नई किलेबंदी

Wed, 01 Jul 2015 09:39 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
congress target vasundhara raje at dholpur palace

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद करने को लेकर सियासी भंवर में फंसी मुख्यंत्री वसुंधरा राजे अब एक नए विवाद में घिर गई हैं। राजस्थान के धौलपुर पैलेस पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने वसुंधरा पर बड़ा हमला बोला है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वसुंधरा राजे पर अवैध कब्जा करने और उनके बेटे दुष्यंत सिंह पर सरकारी जमीन के बदले मुआवजा लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1949 के दस्तावेज बताते हैं कि धौलपुर पैलेस एक सरकारी संपत्ति है, लेकिन वसुंधरा राजे के बेटे की कंपनी ने इस सरकारी संपत्ति पर एक आलीशान होटल बना दिया, जिसमें ललित मोदी का पैसा लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वसुंधरा के बेटे ने लिया 2 करोड़ का मुआवजा

congress target vasundhara raje at dholpur palace

जयराम ने 4 नए दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि भरतपुर की अदालत में 2007 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पति और बेटे के बीच संपत्ति का जो समझौता हुआ था वो केवल चल संपत्ति को लेकर हुआ था, जबकि धौलपुर पैलेस एक अचल संपत्ति है। इस संपत्ति पर दुष्यंत सिंह का कोई हक नहीं बनता है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 2002 में नेशनल हाई-वे के लिए धौलपुर पैलेस की जमीन देने के बदले वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने 2 करोड़ रुपए का मुआवज ले लिया।

रमेश ने कहा कि सरकारी जमीन के बदले मुआवजा लेना गैर कानूनी है, इस मामले की जांच होनी चाहिए। यह सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे का सीधा-सीधा मामला है, इसलिए पीएम तुरंत इस मामले में मुख्यमंत्री का इस्तीफा लें।

कुंभकर्णी नींद से जागें पीएम

congress target vasundhara raje at dholpur palace

जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा, 'हमारे स्व-घोषित नैतिकता के मसीहा पीएम को इसका जवाब देना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री अब भी जवाब नहीं देंगे तो मतलब सब दिखावा है।'

उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री अपनी कुंभकर्ण जैसी नींद से जागेंगे और इस मामले की जांच कराते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से तुरंत इस्तीफा लेंगे। जयराम ने कहा कि हम अभी विदेश मंत्री को नहीं भूले हैं। अभी उनका भी क्लोजर-डिसक्लोजर आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed