मोदी पर कांग्रेस और आप ने मिलकर बोला हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी के हमलों से 'आप' का बचाव करने के लिए कांग्रेस मैदान में उतर गई है। मोदी पर तंज करते हुए कांग्रेस ने पूछा है कि क्या अरविंद केजरीवाल की पार्टी के उभार से नरेंद मोदी नर्वस हो गए हैं?
कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा है कि मोदी कांग्रेस की आलोचना करें, ये तो समझ में आता हैं लेकिन अब तो वे आप की भी अलोचना करने लगे हैं। उन्होंने पूछा, 'क्या वे सच में आप के उभार से नर्वस हो गए हैं?'
गौरतलब है कि रविवार को गोवा रैली में नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप पर भी निशाना साधा था।
मोदी ने कहा था कि अब देश को तय करना है कि उन्हें टीवी पर दिखने वाला चेहरा चाहिए या नए नजरिए से काम करने वाला नेता।
आप का आरोप, मोदी कर रहे परेशान
वहीं, आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई ने नरेंद्र मोदी पर पार्टी कार्यकर्ताओं को तंग करने का आरोप लगाया है।
आप का कहना है कि राज्य सरकार गुजरात में पार्टी की लोकप्रियता से घबरा गई है और कार्यकर्ताओं को परेशान करने में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
पार्टी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार कार्यकर्ताओं पर नजर रखने के लिए राज्य की खुफिया एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। आप नेता इस संबंध में पुलिस को एक मेमोरेंडम सौंप सकते हैं।