{"_id":"9aef2b18-bbb5-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"congress-supproter-dies-during-cm-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस समर्थक की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीएम के शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस समर्थक की मौत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 13 May 2013 03:42 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के बंगलुरू के कांतिराव स्टेडियम में सिद्धारमैया के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आज एक पचास वर्षीय कांग्रेस समर्थक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के अऩुसार, पुलिस ने मृतक का नाम मांजप्पा बताया है।
शपथ ग्रहण समारोह में राज्यभर से लगभग पचास हजार कांग्रेस समर्थकों की भीड़ जुटी थी। शपथ ग्रहण समारोह से वापस लौटते समय गेट नंबर सात पर मांजप्पा अचानक गिर पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद स्टडियम के बगल के प्राइवेट हॉस्पिटल में उनको ले जाया गया।
वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मांजप्पा को दिल का दौरा पड़ा लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।