फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress Support Government on Insurance Bill

मान गई कांग्रेस, बीमा बिल का रास्ता साफ

Tue, 09 Dec 2014 01:07 PM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
Congress Support Government on Insurance Bill

बीमा विधेयक को लेकर कांग्रेस के सैद्धांतिक तौर पर सहमति जताने के साथ ही इसका रास्ता लगभग साफ हो गया है।

विज्ञापन


राज्यसभा की प्रवर समिति में कांग्रेस ने बीमा विधेयक के मसौदे पर छोटे मोटे बदलाव के साथ अपनी सहमति जताई है। हालांकि माकपा और तृणमूल ने समिति की रिपोर्ट पर असहमति पत्र लगाया है। वहीं सपा और जदयू भी असहमति पत्र देने की बात कह रहे हैं।

दूसरी ओर बीमा क्षेत्र में 49 फीसदी तक विदेश निवेश की सीमा बढ़ाने की तरफ एक कदम आगे बढ़ाते हुए संसद की प्रवर समिति बुधवार को राज्यसभा में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। संभव है कि रिपोर्ट पर अगले हफ्ते विचार किया जाएगा। प्रवर समिति के ड्राफ्ट रिपोर्ट मंजूर करने पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उम्मीद जताई कि संसद से बिल के पारित होने के बाद बीमा बाजार का विस्तार होगा।
विज्ञापन

माकपा, तृणमूल के साथ ही जदयू, सपा विरोध में

Congress Support Government on Insurance Bill

उधर, संसद के दोनों सदनों में बिल को समर्थन देने के सवाल पर प्रवर समिति में शामिल कांग्रेस सदस्यों ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया है। सूत्रों ने बताया कि समिति में 11 सदस्यों ने इसका समर्थन किया है, जबकि चार सदस्यों ने इसका विरोध जताया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती पहले ही कह चुकी है कि वह समिति की रिपोर्ट का समर्थन करेंगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वित्त मंत्री ने प्रवर समिति के बीमा संशोधन बिल के संदर्भ में अपनी सिफारिश सौंपे जाने पर संतुष्टि जताई।

समिति के चेयरमैन चंदन मित्रा ने कहा कि बीमा बिल पर ड्राफ्ट रिपोर्ट को प्रवर समिति ने सोमवार को मंजूर कर लिया। अब 10 दिसंबर को राज्यसभा में रिपोर्ट को पटल पर रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि समिति ने सदस्यों को अपनी असहमति देने के लिए मंगलवार शाम तक का समय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed