{"_id":"da62e40f1fae6a52744534a28b388aac","slug":"congress-strike-at-nda-govt-for-u-turns-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह महीने में 25 यू टर्न, कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छह महीने में 25 यू टर्न, कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप
Updated Mon, 01 Dec 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने भाजपा सरकार के 6 महीने के कामकाज के आधार पर एक बुकलेट जारी की है। 33 पन्नों की इस बुकलेट में काला धन, चीन एवं पाकिस्तान के साथ सीमा संबंधी मुद्दों, कैश सब्सिडी, एफडीआई और जीएसटी समेत तमाम मुद्दों पर एनडीए सरकार के यू टर्न को उजागर किया गया है। आज एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अजय माकन ने इस बुकलेट को जारी किया। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस मोदी सरकार के 100 दिनों को कुशासन बताते हुए पुस्तिका ला चुकी है।
विज्ञापन
अजय माकन ने कहा कि मोदी ने लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। माकन ने कहा कि भाजपा सरकार 180 दिनों के अपने कार्यकाल में अब-तक 25 यू-टर्न ले चुकी है। काले धन के मुद्दे पर बात करते हुए माकन ने कहा कि हम भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हमारे खातों में 15 लाख रुपए आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने ऐसा ही कहा था कि काला धन देश में आने पर सभी के खाते में 15 लाख रुपए आ जाएंगे।
विज्ञापन
अजय माकन ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीमा-पार फायरिंग पर अब तक 17 नागरिक और 11 जवान मारे जा चुके हैं। कांग्रेस नेता ने सीमा संबंधी मुद्दों पर भी सरकार को घेरते हुए मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी जिस वक्त आप चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूल रहे थे उस वक्त चुमार में चीन की सेना हमारी सीमा के भीतर घुस आई थी।
विज्ञापन
यू-टर्न को सियासी मुद्दा बनाएगी कांग्रेस
मोदी सरकार के कार्यकाल के छह महीने पूरे होने पर कांग्रेस इस बुकलेट के जरिए विभिन्न मुद्दों पर नई सरकार के अपने पूर्व के बयानों से मुकरने को बड़ा सियासी मुद्दा बनाएगी।
खबर है कि मोदी सरकार परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम से कोई छेड़छाड़ नहीं करने जा रही है, जबकि 2008 में यूपीए सरकार के दौरान अमेरिका के साथ परमाणु करार के वक्त विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में पीएम मोदी ने पाक और चीन को आंख से आंख मिलाकर जवाब देने का वादा किया था लेकिन देखने को इसका उलटा मिल रहा है। पाक 400 बार सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है। चीनी राष्ट्रपति भारत में थे और उधर चीनी सैनिक घुसपैठ कर रहे थे।
।