फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress statement on pathankot attack

'आंतरिक सुरक्षा पर दोबारा नजर डालें पीएम'

Sun, 03 Jan 2016 04:45 AM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 04:45 AM IST
विज्ञापन
congress statement on pathankot attack

पंजाब के पठानकोट में हमले को लेकर कांग्रेस ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार के उठाए गए कदम नाकाफी हैं। 20 साल से शांतिप्रिय पंजाब में पांच महीने के भीतर दो बड़ी आतंकी घटना हो गई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की हाल की लाहौर यात्रा पर निशाना साधते हुए पार्टी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलकर आए और छह सात दिन के अंदर साल की शुरुआत में ही देश को आतंकवादी हमला झेलना पड़ा। इसलिए सरकार को आंतरिक सुरक्षा पर दोबारा नजर डालनी चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की पाकिस्तान की यात्रा के बावजूद आईएसआई उग्रवादियों को आज भी उसी तौर तरीके से संरक्षण दे रही है जैसे पहले देती थी। सारे आतंकवादी कैंप पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम करेंगे सहयोग

congress statement on pathankot attack

पार्टी ने सरकार को नसीहत दी है कि वार्तालाप पड़ोसियों से जरूरी आवश्यकता है लेकिन वार्तालाप के साथ-साथ आतंकवाद का निर्यात संभव नहीं होना चाहिए।

पार्टी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या वह पाकिस्तान से आने वाले आतंकवादियों को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने वाले हैं।

हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि सुरक्षा को लेकर हम एकजुट हैं, देश चलाने का कांग्रेस पार्टी के पास बहुत लंबा तजुर्बा है। प्रधानमंत्री और सरकार को इसमें जो भी सहयोग चाहिए देश की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए हम इसके लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed