फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress starts movement against aap

अब कांग्रेस भी खोलेगी आप की पोल

Wed, 19 Feb 2014 11:02 AM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
Congress starts movement against aap

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह की अगुवाई में सेंट्रल पार्क में कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। कांग्रेस अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के झूठ का 20 फुट ऊंचा पुतला दहन करेगी।

विज्ञापन


पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन कहा है कि 23 फरवरी को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से पूरी दिल्ली में पोल खोल अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने दिल्ली को प्रशासनिक रूप से अपाहिज कर दिया है।
विज्ञापन


गैर जिम्मेदाराना तरीके से 31 मार्च तक का ही लेखानुदान पास कराया गया। 49 दिन के शासन में केजरीवाल ने खलनायक का काम किया है।

'केजरीवाल को भगोड़ा घोष‌ित करो'

Congress starts movement against aap

प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को भगोड़ा घोषित कर दिया जाना चाहिए। 31 मार्च के बाद की स्थिति खराब होगी। मोहल्ला सभा के नाम पर विकास रोक दिया।

सभी विभागों को बजटीय प्रावधान समाप्त कर दिए। मुकेश शर्मा ने कहा है कि 49 दिन में किए गए कार्यों की समीक्षा करने के लिए कांग्रेस एक कमेटी बना रही है। यह कमेटी चार्जशीट तैयार करेगी।

भाजपा का पोल खोल अभ‌ियान हुआ फुस्स

Congress starts movement against aap

आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा का पोल खोल अभियान पहले ही दिन फेल साबित होता नजर आया। भाजपा भीड़ जुटाने में विफल तो रही ही, राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी अभियान से दूरी बनाए रखी।

इतना ही नहीं पार्टी के नेताओं में यही चर्चा होती रही कि यह अभियान कम आप पार्टी का प्रचार ज्यादा लग रहा है, क्योंकि बार-बार मंच से झाड़ू पार्टी कहकर संबोधित किया जा रहा है।

विज्ञापन

नहीं पहुंची सुषमा स्वराज

Congress starts movement against aap

जिस दिन दिल्ली सरकार गिरी उसी दिन ऐलान किया गया था कि 18 फरवरी से भाजपा पूरी दिल्ली में पोल खोल अभियान शुरू करेगी। इसकी शुरुआत लोकसभा नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज करेंगी, लेकिन मंगलवार को जंतर-मंतर पर अभियान में सुषमा स्वराज नहीं पहुंचीं।

कई नेता यह कहते सुने गए कि अगर अभियान छेड़ना ही था तो रामलीला मैदान बेहतर होता जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाया जाता और राष्ट्रीय नेतृत्व को आमंत्रित किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed