फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress split on their leader anniversary

अपने ही नेता की जयंती पर 'बंट' गई कांग्रेस

Fri, 21 Aug 2015 01:10 AM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Congress split on their leader anniversary

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर एक बार फिर मुंबई कांग्रेस की भीतरी कलह सामने आ गई। पार्टी दो गुटो में बंट गई। दोनों गुटों ने अलग-अलग तरीके से अपने नेता की जयंती मनाई।

विज्ञापन


मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम जहां सद्भावना रैली निकाल रहे थे, वहीं कांग्रेस महासचिव गुरुदास कामत ने अपने समर्थकों के साथ कुपरेज मैदान स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम संपन्न किया।
विज्ञापन


दरअसल, हर साल राजीव गांधी की जयंती पर शहर के कांग्रेसजन मंत्रालय के सामने स्थित कुपरेज मैदान में उनकी प्रतिमा के सामने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पार्टी से आए हैं इसलिए परंपरा नहीं है पता

Congress split on their leader anniversary

लेकिन, इस बार मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने राजीव गांधी जयंती पर महालक्ष्मी रेसकोर्स से कुपरेज मैदान तक सद्भावना रैली निकालने का कार्यक्रम बनाया। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को जयंती पर रैली निकालना रास नहीं आया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत हर साल की तरह इस बार भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे कुपरेज मैदान पहुंचे और राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम संपन्न कर दिया।

कामत के साथ मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन चांदुरकर, मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष शितल म्हात्रे, मुबंई युवक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश यादव, मुंबई कांग्रेस (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के अध्यक्ष निजामुद्दीन समेत अन्य मौजूद रहे

दूसरी तरफ निरूपम रैली की तैयारी करते रह गए। उन्होंने सुबह 11 बजे कुपरेज मैदान पहुंच कर कार्यक्रम संपन्न करने की रस्म अदायगी की। मुंबई कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि निरुपम शिवसेना से कांग्रेस में आए हैं, इसलिए पार्टी की परंपराओं का उचित पालन नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed