{"_id":"5ac60412f64dac1c2d11b06ed23fa150","slug":"congress-slams-narendra-modi-on-pak-issue-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पाकिस्तानी गोलीबारी पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'पाकिस्तानी गोलीबारी पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री'
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Aug 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है कि वे आखिर गोलीबारी पर चुप क्यों हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा कि सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि हमारी सेना पाकिस्तान को जवाब देने में सक्षम है। उनकी गोलीबारी का कड़ा जवाब दिया जा रहा है।
विज्ञापन
लेकिन यही बात यूपीए सरकार कहती थी तो भाजपा इसे आधार बनाकर सरकार को कमजोर करार देती थी।
शकील अहमद ने पूछा कि क्या उस समय सीमा पर भारतीय सेना पाकिस्तान का सामना करने में सक्षम नहीं थी। पार्टी ने कहा कि एनडीए सरकार की विदेश नीति मजबूत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पाकिस्तान के खिलाफ नरेंद्र मोदी ने बड़ी बड़ी बातें की। लेकिन सत्ता में आने के बाद उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। इसका पर्दाफाश हो गया है।