फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress show old video of uma bharti and playing politics

उमा का वीडियो लीक, मोदी को बताया था ‘विनाश पुरुष’

Fri, 18 Apr 2014 02:29 PM IST
Updated Fri, 18 Apr 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
congress show old video of uma bharti and playing politics

अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद कांग्रेस ने उमा भारती के कंधों पर बंदूक रखकर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मोदी के खिलाफ चुनावी मुद्दों की किल्लत से जूझ रही पार्टी अब भाजपा के नेताओं के पुराने बयानों के सहारे मोदी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने उमा भारती की एक पुरानी वीडियो सीडी दिखाई। इसमें वह मोदी को ‘विनाश पुरुष’ कहते हुए गुजरात के विकास मॉडल की धज्जियां उड़ा रही हैं। कांग्रेस के मुताबिक उमा की ये सीडी 2011 की है। उस समय वह भाजपा से अलग थीं और अपनी पार्टी भारतीय जनशक्ति की अध्यक्ष के तौर पर गुजरात में एक प्रेस कांफ्रेंस में बोल रही थी।
विज्ञापन


'मुस्लिम ही नहीं हिंदू भी डरे हुए'

congress show old video of uma bharti and playing politics

कांग्रेस का कहना है कि मोदी को तानाशाह और देश के लिए खतरा वही नहीं बल्कि खुद भाजपा के नेता भी ऐसा मानते हैं। वीडियो में उमा भारती कह रही हैं कि उन्होंने गुजरात में घूमकर देखा है कि यहां लोग मोदी की दहशत में जी रहे हैं।

मुस्लिम ही नहीं हिंदू भी डरे हुए हैं। गुजरात में विकास एक झूठ है। देश में सबसे ज्यादा कर्जदार राज्य गुजरात में हैं। इससे पहले कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफों के पुल बांधते हुए मोदी पर निशाना साध चुकी है।

2002 में गुजरात दंगों के समय वाजपेयी ने मोदी को राज धर्म निभाने की नसीहत दी थी। वाजपेयी की इसी टिप्पणी को आधार बनाकर कांग्रेस कह रही है कि जिस व्यक्ति (मोदी) को अटल जी मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं समझते थे। क्या आप (लोग) देश का भविष्य उस व्यक्ति के हाथों में दे सकते हैं?

'मोदी को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट नहीं मिली'

congress show old video of uma bharti and playing politics

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क दिया है कि अगर हम ये बात कहते हैं तो आप भरोसा नहीं करते। भाजपा के नेता ये बात कर रहे हैं। इस बात में सच झलकता है। मगर जब उनसे पूछा गया कि क्या जो लोग कांग्रेस छोड़ते हैं और सोनिया व राहुल के बारे में विवादित बयान देते हैं तो क्या उनकी बात में भी सच होता है। तो वह इसका स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

उन्होंने कहा कि यहां उमा भारती के बयान की बात हो रही है। कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं के बयान के बारे में बात नहीं हो रही। वहीं गुजरात दंगों पर मोदी के माफी नहीं मांगने और आम चुनावों में लोगों की अदालत में फैसला होने की बात कहने को आधार बनाते हुए पार्टी ने कहा है कि हिटलर और मुसोलिनी भी चुनाव जीते थे।

मगर उनका शासनकाल अराजकता और तानाशाही के लिए जाना जाता है। ये लोग कभी चुनाव जीतने के लिए नहीं जाने जाते। सिंघवी ने कहा कि चुनावी जीतने से यह तय नहीं हो जाता है कि जिस व्यक्ति ने कोई अपराध किया है। वह निर्दोष हो जाएगा। मोदी को अभी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की ओर से क्लीन चिट नहीं मिली है।

विज्ञापन

उमा का पलटवार

congress show old video of uma bharti and playing politics
वहीं इस पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद उमा भारती ने कांग्रेस पर पलटवार क‌िया है। उमा भारती ने कहा क‌ि कांग्रेस की हालत मोदी के कारण इतनी खराब हो गई है क‌ि अब वो मेरा सहारा ले रही है।

इस सीडी व‌िवाद पर उमा ने सीधे सोन‌िया, प्रियंका और राहुल पर न‌िशाना साधा।

इसके साथ ही अपना रुख साफ करते हुए उन्होंने कहा क‌ि एक तो ये सीडी पुरानी है और कांग्रेस ने इसके साथ छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed