फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress should open political doors says rahul

सेमीफाइनल में हार के बाद राहुल ने दिया 'नया मंत्र'

Sat, 14 Dec 2013 12:33 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Dec 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
congress should open political doors says rahul
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा है कि अब कांग्रेस को राजनीतिक दरवाजे खोल देने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक बंद दरवाजों के अंदर राजनीति की जा रही थी। गिने चुने लोग सरकार की नीतियां और घोषणा पत्र तैयार करते थे। इस प्रणाली को अब खत्म करना होगा।

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए बुलाए गए दलित वर्ग के बुद्धिजीवियों की बैठक के सामने अपना एजेंडा रखा।
विज्ञापन


पढ़ें:- कांग्रेस ने एलजी को भेजी AAP के समर्थन की चिट्ठी
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव घोषणा पत्र के लिए आम लोगों से राय मांग खुली बहस छेड़ने के राहुल के इस दांव को आम आदमी पार्टी की रणनीति की नकल कहा जा रहा है। हालांकि, पार्टी के नेताओं ने इसका खंडन करते हुए कहा कि पार्टी ने काफी समय पहले ही इस तरह के अभियान को शुरू कर दिया था।

शुक्रवार को राहुल गांधी ने खुलकर अपनी बात कही। खास बात रही कि बैठक के अंदर हुई विचार विमर्श को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए सार्वजनिक भी किया।

पढ़ें:- 'आप' की जीत से चिढ़ सकते हैं ये चार

राहुल ने बैठक में कहा कि हम ऐसी प्रक्रिया बनाएंगे, जिसमें बंद कमरों को खोलना शुरू करना पड़ेगा। राहुल के मुताबिक दो बंद कमरे हैं। एक नीति और दूसरा टिकट बंटवारा।

राहुल ने कहा कि वह पार्टी में सभी पदों को सभी के लिए खोलना चाहते है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिबद्धता जतानी होगी कि जो हम कागज पर वायदा करेंगे, उसे हमें निभाना होगा।


वहीं केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी दलित, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, छात्र, औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर घोषणा पत्र तैयार करेगी। आगे भी बैठकें जारी रहेगी।

उन्होंने शुक्रवार की बैठक के बारे में बताया कि कई दलित वर्ग के बुद्धिजीवियों ने अनुसूचित जाति और जनजाति के सब प्लान के लिए केंद्रीय कानून की मांग की गई। साथ ही निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस को घेरा भी गया।

पार्टी ने 2009 में इसे लागू करने का वायदा किया था। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ पनप रहे गुस्से को दूर करने के लिए इसे राहुल की कोशिश माना जा रहा है। मगर महंगाई और भ्रष्टाचार के सवाल पर जयराम ने कहा कि महंगाई को कोई सरकार खत्म नहीं कर सकती। पूरी दुनिया में सिर्फ जापान में ही शून्य प्रतिशत महंगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed