{"_id":"ec292eca92971563b5ca0ed2f64eebef","slug":"aap-may-form-govt-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के लिए AAP ने मांगा 10 दिन का वक्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरकार के लिए AAP ने मांगा 10 दिन का वक्त
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस को नया सियासी दांव आप के गले की फांस बन सकता है। कांग्रेस ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को आम आदमी पार्टी के समर्थन की चिट्ठी भेजी है।
विज्ञापन
कांग्रेस की चिट्ठी की प्रतिक्रिया में आम आदमी पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने कहा कि हम पहले ही फैसला कर चुके हैं न हम कांग्रेस के साथ जाएंगे, ना भाजपा के साथ। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच इसी वादे के साथ गए थे, ऐसे में हम कांग्रेस के साथ जाते हैं तो ये जनता के साथ धोखा होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हम उपराज्यपाल से मिलने के बाद अपनी बात रखेंगे।
वहीं उपराज्यपाल के न्योते पर आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी या नहीं, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है। दिल्ली में 'आप' की बैठक के बाद वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि पार्टी अपने स्थिति साफ कर चुकी है। हमारे पास बहुमत नहीं है और हम जोड़तोड़ और लेनदेन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
योगेंद्र यादव ने कहा कि उपराज्यपाल ने हमें शनिवार को मुलाकात करने के लिए बुलाया है। हमारे विधायक दल के नेता अरविंद केजरीवाल उनसे मुलाकात करने जाएंगे और एक लिखित प्रतिवेदन सौंपेंगे। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि प्रतिवेदन में क्या होगा?
गौरतलब है कि उपराज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को भाजपा विधायक दल के नेता हर्षवर्धन को सरकार गठन करने के मुद्दे पर बातचीत के लिए बुलाया था।
पढ़ें: 'आप' की जीत से इन 4 लोगों को हो सकती है चिढ़
उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद हर्षवर्धन ने सरकार बनाने से मना कर दिया, जिसके बाद नजीब जंग ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को बातचीत के लिए बुलाया है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने आज दिन में कहा था कि सरकार गठन के मुद्दे पर पार्टी ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। विधानसभा आम आदमी पार्टी की 28 सीटें हैं।
पढ़े: क्या 'आप' सियासी शतरंज के कायदे बदल रहा है?
बहुमत न होने से हर्षवर्धन ने किया इनकार
विधानसभा चुनावों में भाजपा गठबंधन को 32 सीटें हासिल हुई हैं। हर्षवर्धन का कहना है कि बहुमत न होने के कारण वे सरकार बनाने के लिए पहल नहीं करेंगे।
गुरुवार को उपराज्यपाल के साथ करीब 45 मिनट की मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि जनता ने उनकी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है और उपराज्यपाल ने उनसे सात दिन के भीतर बहुमत साबित करने को कहा।
उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के पास बहुमत नहीं है, लिहाजा, उनकी पार्टी सरकार बनाने की अपेक्षा विपक्ष में बैठना बेहतर मानती है।
पढ़ें, अन्ना ने मंच से 'आप' के गोपाल राय लगाई फटकार
हर्षवर्धन ने कहा कि भाजपा जोड़तोड़ की राजनीति करके सरकार का गठन नहीं करेगी।
हर्षवर्धन ने आम आदमी पार्टी को समर्थन के सवाल पर कहा कि वे सहयोग को तैयार हैं, लेकिन उन्होंने (आप) पहले ही कह दिया है कि वे न समर्थन देंगे, न लेंगे। परिस्थितियां दूसरे चुनाव की तरफ ले जा रही हैं, लेकिन भाजपा दूसरे चुनाव के लिए जिम्मेदार नहीं है।'