फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress seek diplomatic VISA for Santosh Bagrodia

सुषमा के खुलासे ने कांग्रेसियों को सकते में डाला

Wed, 22 Jul 2015 12:23 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
Congress seek diplomatic VISA for Santosh Bagrodia

ललितगेट पर कांग्रेस के आरोपों से घिरीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पलटवार करते हुए कांग्रेसी नेता पर ही आरोप लगा दिए हैं। सुषमा ने कहा है कि यूपीए कार्यकाल में हुए कोयला घोटाले के आरोपी के लिए उनसे किसी कांग्रेसी नेता ने डिप्लोमेटिक पासपोर्ट दिए जाने का दबाव डाला था। यह बात उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए कही है।

विज्ञापन


कोयला घोटाले के जिस आरोपी को यह पासपोर्ट जारी किया जाना था, उसका नाम संतोष बगरोदिया है। वहीं उन्होंने कहा है कि वह उस नेता के बारे में जानकारी संसद भवन में रखना चाहती हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ललित मोदी मामले में सुषमा स्वराज लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्ष ने उनसे इस्तीफे की मांग की है। लोकसभा में सुषमा अपनी बात रखने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष कह रहा है कि पहले इस्तीफा, फिर सफाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कौन है बगरोदिया?

Congress seek diplomatic VISA for Santosh Bagrodia

वहीं कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा है कि यह आम बात है विदेश मंत्रालय के पास वीजा के लिए सिफारिश नहीं की जाएगी तो कहां की जाएगी।

सुषमा ने अपने ट्वीट में ‌जिस संतोष बगरोदिया की बात कही है वह कोयला घोटाले में आरोपी हैं। साथ ही यूपीए कार्यकाल में वह कोयला राज्‍य मंत्री रह चुके हैं। कल ही सीबीआई कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है।

इससे पूर्व वह तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। अब सवाल ये उठता है कि जो सुषमा ललित गेट पर खुद कुछ बोलने नहीं आयीं वह कांग्रेस नेता के लिए ट्वीट करके क्यों जानकारी दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed