फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress says, sonia can become prime minister in a day if she wants too

'एक दिन में पीएम बन सकती हैं सोनिया'

Sat, 21 Sep 2013 11:34 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Sep 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
congress says, sonia can become prime minister in a day if she wants too

कांग्रेस ने सुषमा स्वराज की उस टिप्पणी पर जमकर हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि विदेशी मूल की वजह से वह सोनिया के पीएम बनने के पक्ष में आज भी नहीं हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने इसे 'बेहद अपरिपक्व और बचकाना' बयान करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि अगर 'पार्टी कल तय करे, तो सोनिया प्रधानमंत्री बन सकती हैं। और उन्हें किसी और की मंजूरी की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता पी सी चाको ने कहा, "निश्चित तौर पर अगर सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनना होगा, तो उन्हें सुषमा स्वराज की इजाजत नहीं चाहिए। अगर कांग्रेस तय करती है, तो सोनिया गांधी कल यानी 24 घंटे में पीएम बन सकती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अगर वह चाहें, तो किसी भी दिन पीएम बन सकती हैं। उनके पास पीएम बनने के कई मौके आए थे...उन्हें थाली में सजाकर प्रधानमंत्री पद मिला था। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इतिहास में ऐसा दूसरा कोई उदाहरण नहीं।"

उन्होंने बताया कि 1991 के बाद से सोनिया के सामने तीन-चार मौके आए, जब उनसे नेतृत्व संभालने के लिए कहा गया। लेकिन उनका तर्क था कि जो सांसद है और नेशनल एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन है, उसे पीएम नहीं बनना चाहिए।


सुषमा पर हमला बोलते हुए चाको ने कहा कि वरिष्ठ और गंभीर नेताओं को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

भाजपा नेता ने हाल में कहा था, "मैंने हमेशा कहा कि सोनिया गांधी हमारे देश में इंदिरा गांधी की बहू और राजीव गांधी की पत्नी की तरह आई हैं और उन्हें हमारा पूरा प्यार मिलना चाहिए। कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में वे हमारे सम्मान की हकदार हैं। लेकिन अगर वह पीएम बनना चाहती हैं, तो मेरा जवाब ना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed