फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress says jd(u) is secular and like-minded party

नीतीश पर डोरे डालने लगी कांग्रेस

Sun, 16 Jun 2013 12:21 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
congress says jd(u) is secular and like-minded party

नीतीश कुमार का एनडीए से नाता टूटना तय देख कांग्रेस ने जद-यू पर डोरे डालने की शुरूआत कर दी है।

विज्ञापन


इस बात को लेकर लग रही अटकलों को राहुल गांधी के उस बयान ने और हवा दे दिया है, जिसमें कहा गया है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस के बड़े नेता बड़े फैसला करेंगे।

कांग्रेस ने भी जद-यू को समान विचारधारा वाली पार्टी बता कर चर्चाओं को तेज कर दिया है। पार्टी जद-यू से हाथ मिलाने से इंकार नहीं कर रही है। वह मौका देखकर जद-यू को दोस्ती के संकेत देने लगी है।
विज्ञापन


नीतीश ने फिलहाल अपना हाथ नहीं बढ़ाया है, मगर बीते सालों में कई मौकों पर जद-यू और कांग्रेस की नजदीकियों को देखते हुए गठबंधन के नए और चौंकाने वाले समीकरण से राजनीतिक पंडित इंकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश से रिश्ते के सवाल पर कांग्रेस अभी तक कह रही थी कि उनके एनडीए से अलग होने के बाद इस पर कुछ कहा जा सकता है, लेकिन अब राहुल गांधी ने संकेत दे दिए है कि जदयू से गठजोड़ पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी शीर्ष नेताओं के साथ गंभीरता से विचार कर रही हैं।

राहुल ने दो टूक कहा है कि इस मसले पर बड़े नेताओं को फैसला लेना है। इससे ऐसा लगता है कि अंदर कुछ न कुछ खिचड़ी पक रही है।

राहुल के बयान के चंद मिनटों बात ही कांग्रेस की ओर से कुछ ज्यादा खुलकर बयान आ गया।

पार्टी प्रवक्ता भक्त चरण दास ने कहा कि जदू-य और हमारी विचारधारा समान हैं और हम चाहते है कि सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने वाले एक साथ आएं। दास की माने तो कांग्रेस जदयू से दोस्ती चाहती है।

यूपीए सरकार ने तो पहले ही जदयू को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है।

पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के बार-बार मांगने के बावजूद केंद्र ने बिहार को ही अब तक बैकवर्ड रिजनल फंड से 12 हजार करोड़ का मोटा आर्थिक पैकेज दिया है। नीतीश भी एनडीए से बगावत कर यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को खुला समर्थन दे चुके हैं।


उधर, बिहार में लालू यादव कांग्रेस से सियासी रिश्ते बनाने के लिए बेकरार हैं। मगर पिछले लोकसभा चुनाव में कम सीटें देने की राजद की पेशकश को कांग्रेस अभी भूली नहीं है।

राहुल खुद लालू के साथ जाने के पक्ष में नहीं है। ऐसी सूरत में नीतीश से नजदीकियां बढ़ने की बात को ज्यादा बल मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed