फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress said modi taken a long time to respond

कांग्रेस बोली, मोदी को दो शब्द बोलने में हफ्तों लग गए

Thu, 15 Oct 2015 01:57 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
congress said modi taken a long time to respond

साहित्यकारों की तरफ से लगातार अपने पुरस्कार लौटाने के मामले में हुए विवाद पर कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा है कि पीएम मोदी को दादरी हत्याकांड पर सिर्फ दो शब्द कहने में ही कई हफ्ते लग गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी स्वतंत्र विचार वाले लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को तब बोलना चाहिए था जब वे अपना पुरस्कार लौटा रहे थे। आपको बता दें कि अब तक 16 साहित्यकार पुरस्कार लौटा चुके हैं।
विज्ञापन


दरअसल, ये सभी लोग अपने पुरस्कार दादरी हत्याकांड और एक कन्नड लेखक कलबुर्गी की हत्या के विरोध में लौटा रहे हैं। हालांकि, बहुत से लोग इस विरोध का भी विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेटली के बयान को बताया निंदनीय

congress said modi taken a long time to respond

शर्मा ने कहा कि लेखकों के बारे में वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान निंदनीय है। आपको बता दें कि जेटली ने अपने फेसबुक पेज के जरिए कहा था कि लेखकों की तरफ से अपने पुरस्कार लौटाना सचमुच एक विरोध है या फिर गढ़ी हुई कागजी कार्रवाई?

उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या ये वैचारिक असहनशीलता का मामला नहीं है? आनंद शर्मा ने कहा कि देश की छवि दुनिया में धूमिल हो रही है, भय का वातावरण है, कवि और लेखक अपने पुरस्कार लौटा रहे हैं।

अनुपम खेर ने किया विरोध का विरोध

congress said modi taken a long time to respond

अनुपम खेर ने भी कहा है कि साहित्यकारों का ये कदम पीएम मोदी को निशाना बनाने के लिए उठाया गया है। अनुपम खेर ने इस विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या दादरी हत्याकांड से पहले ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी?

उन्होंने कहा कि आखिर पुरस्कार लेने के इतने दिनों बाद अचानक क्यों ऐसा हो रहा है? क्यों पहले कभी इसका विरोध नहीं किया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed