फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress said akhilesh will change tomorrow

'आज बोले हैं कल बदल जाएंगे अखिलेश'

Sat, 05 Dec 2015 01:16 AM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
congress said akhilesh will change tomorrow

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस के साथ शर्तों के आधार पर गठबंधन के संकेत को कांग्रेस ने तवज्जो नहीं दी है। पार्टी का उत्तर प्रदेश का कामकाज देखने वाले वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि अखिलेश आज बोले हैं और कल पलट जाएंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से गठबंधन पर कई तरह के बयान आते रहे हैं।

विज्ञापन


वह एक बार कुछ कहते हैं और दूसरी बार विल्कुल अलग बात करते हैं। कांग्रेस का सपा से इस बाबत अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। अमर उजाला से बातचीत में मिस्त्री ने कहा कि बिहार के महागठबंधन से समाजवादी पार्टी खुद अलग हुई। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी किसी भी दल से कोई बातचीत नहीं चल रही है।
विज्ञापन


बिहार में महागठबंधन को सफलता मिली है। कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस गुजरात में भी अच्छा कर रही है। पूरे देश में असहिष्णुता के माहौल के बाद स्थिति बदल रही है। देश शांति और सद्भाव चाहता है। समाज को तोड़ने वाली नीति जनता को पसंद नहीं है। कांग्रेस समाज को जोड़ती है, इसलिए जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मजबूत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में पीएम पद की शर्त कैसी

congress said akhilesh will change tomorrow
कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अभी लोकसभा चुनाव नहीं हो रहे हैं। चुनाव विधानसभा की होना है और पीएम पद की शर्त रखी जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले देश में अभी और कई चुनाव होंगे। कांग्रेस अपने बूते चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस का संगठन मजबूत हुआ है।

बसपा से गठबंधन के सवाल पर पुनिया ने कहा कि ऐसा कदापि संभव नहीं है। हम अपने दम पर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। देश भर में भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को इसका फायदा मिलेगा। सपा और बसपा परोक्ष तरीके से भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं। इसलिए अभी उनसे गठबंदन के बारे में पार्टी में कोई विचार नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed