फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress's think tank is of bjp now, what congress will do

भाजपा ने लपका कांग्रेस का 'थिंकटैंक'

Wed, 26 Mar 2014 02:00 PM IST
विनोद अग्निहोत्री/अमर उजाला ब्यूरो,नई दिल्ली
विनोद अग्निहोत्री/अमर उजाला ब्यूरो,नई दिल्ली Updated Wed, 26 Mar 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
Congress's think tank is of bjp now, what congress will do

चुनाव के मौके पर कांग्रेस और अन्य दलों में सेंध लगाने में जुटी भाजपा ने कांग्रेस की किसान नीति के प्रमुख सूत्रधार और कांग्रेस के कृषि थिंक टैंक माने जाने वाले डॉ. कृष्णवीर चौधरी को ही अपनी ओर कर लिया है।

विज्ञापन


चौधरी अब भाजपा की कृषि नीति बनाने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इन्हें भाजपा में लाने का सियासी ऑपरेशन खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने चलाया है।

अपना अब तक का राजनीतिक जीवन कांग्रेस में खपाने वाले चौधरी, लंबे समय तक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बलराम जाखड़ के खास सिपहसालार माने जाते थे।
विज्ञापन


सोनिया गांधी के वफादार बाशिंदे

Congress's think tank is of bjp now, what congress will do

लंबे समय तक वह किसान संगठन भारत कृषक समाज के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे लेकिन बाद में जाखड़ के साथ उनके मतभेद हो गए और उन्होंने भारतीय कृषक समाज के नाम से अलग किसान संगठन बना लिया लेकिन वे कांग्रेस में बने रहे।

मनमोहन सरकार की उदारवादी आर्थिक नीतियों के कटु आलोचक कृष्णवीर चौधरी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति बेहद वफादार माना जाता था। कृषि और किसानों से जुड़े मामलों पर सोनिया गांधी उनके सुझावों को तरजीह देती थीं।

सोनिया को लिखे चौधरी के पत्र का ही संज्ञान लेकर सोनिया ने सरकार के बीज विधेयक को संसद की स्थाई समिति के पास भिजवाया था। भूमि अधिग्रहण विधेयक से भी चौधरी ने सरकारी विधेयक में कई किसान विरोधी प्रावधानों को निकलवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस तरह हुए भाजपा के

Congress's think tank is of bjp now, what congress will do

बीज विधेयक पर विचार विमर्श के दौरान ही वह भाजपा नेताओं के करीब आए थे।

कई सरकरी पदों पर रहे चौधरी कांग्रेस में किसानों की उपेक्षा और यूपीए सरकार के दौरान देश में हुई किसानों की आत्महत्याओं को लेकर बेहद मुखर थे, इसलिए कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके खिलाफ हो गए थे।

भारतीय बीज बाजार और कृषि क्षेत्र पर अमेरिका और अन्य देशों की बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कब्जे के खिलाफ चौधरी ने व्यापक जनमत बनाया जिसकी वजह से वह इन कंपनियों की आंखों की भी किरकिरी बन गए।

इसलिए भी केंद्र सरकार के कई मंत्री उनसे खफा थे। विश्व व्यापार संगठन की बैठकों में भारत में कृषि क्षेत्र की सब्सिडी घटाए जाने के विरोध में चौधरी ने कई देशों में जाकर भारत का पक्ष रखा।

विज्ञापन

एक तीर से दो निशाने

Congress's think tank is of bjp now, what congress will do

सोनिया के वफादार माने जाने वाले किसान नेता एवं कृषि मामलों के विशेषज्ञ डा.कृष्णवीर चौधरी को भाजपा में लाकर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं।

एक तरफ तो इससे भाजपा को एक ऐसा नेता मिल गया है जो कांग्रेस और यूपीए सरकार को किसान की तबाही के लिए कठघरे में खड़ा कर सके।

वहीं, दूसरी तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों के बीच अपना नेतृत्व विकसित करने की भाजपा की मुहिम को भी धार मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed