फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress rules out going back on telangana amid statehood demands

हर शिकायत दूर करेगा तेलंगाना पर गठित पैनल

Wed, 07 Aug 2013 08:36 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 07 Aug 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
congress rules out going back on telangana amid statehood demands

तेलंगाना पर निर्णय लेने के बाद आंध्र और रायलसीमा के नेताओं और जनता में उपजी आशंकाओं तथा शिकायतों को दूर करने के लिए कांग्रेस ने बुधवार को चार सदस्यीय पैनल का गठन किया।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रक्षा मंत्री एके एंटनी की अध्यक्षता में पैनल का गठन किया है। जिसमें केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल बतौर सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


तेलंगाना पर निर्णय लेने के बाद सरकार को संसद में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि कांग्रेस का अपने सदस्यों पर ही नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमांध्र क्षेत्र के सात केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार रात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मंत्रियों ने तेलंगाना गठन पर निर्णय लेने के बाद आंध्र और रायलसीमा की जनता में उपजी अभाव की भावना से कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत कराया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मंत्रियों से कहा कि इस मसले पर वरिष्ठ मंत्रियों का एक पैनल बनाया जाएगा। जो क्षेत्र के लोगों की चिंताओं और शिकायतों को सुनेगा। मंत्रियों ने अपने विधायी क्षेत्र के लोगों के मन में व्याप्त आशंकाओं के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष को बताया था।


मुलाकात में शामिल केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी ने बाद में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि आंध्र और रायलसीमा की जनता की चिंताओं पर पर्याप्त ध्यान दिया जाएगा।

तेलंगाना पर निर्णय लेने के बाद देश में कुछ अन्य पृथक राज्यों के निर्माण की मांग भी उठने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed