फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress rope in nielsen to choose best possible candidates in ls

ये चुनेंगे कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार

Mon, 24 Feb 2014 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Feb 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
congress rope in nielsen to choose best possible candidates in ls

सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही कांग्रेस लोकसभा चुनाव करीब आते-आते अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। उसे तलाश है ऐसे दावेदारों की, जो आगामी चुनावों में उसे जीत के दरवाजे तक ले जाएं।

विज्ञापन


शुरुआत में कहा गया कि चुनाव प्रचार समिति की कमान राहुल गांधी संभालेंगे। उस वक्त पार्टी में मांग उठ रही थी कि राहुल को नरेंद्र मोदी के खिलाफ पीएम पद का दावेदार बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ दिनों बाद खबर आई हैं कि इस पैनल की अगुवाई सोनिया गांधी करेंगी और राहुल उनकी मदद करेंगे। लेकिन अब नया खुलासा हुआ है। चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवार चुनने के लिए कांग्रेस ने बाहरी मदद लेने का फैसला किया है। क्या आप जानते हैं कि यह जिम्मा किसे दिया है?
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतने की संभावना कितनी, बताएगी कंपनी?

congress rope in nielsen to choose best possible candidates in ls

कांग्रेस ने मार्केट रिसर्च एजेंसी नील्सन इंडिया के साथ अनुबंध किया है, जिसके तहत वह पार्टी को ऐसे उम्मीदवार बताएगी, जो आगामी लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने की काफी संभावनाएं रखते हैं।

इस तरह की प्रक्रिया कांग्रेस ने पहली बार अपनाई है और यह कुछ महीने पहले शुरू हुई है। जो कोर टीम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सलाह दे रही है, उसे ही यह काम दिया गया है।

वह एजेंसी को पार्टी की तरफ से कम से कम दो संभावित उम्मीदवार के नाम मुहैया करा रही है। इसके अलावा मौजूदा सांसद का नाम भी बढ़ाया गया है। यह कोशिश लोकसभा की सभी 543 सीटों पर की जा रही है।

राहुल गांधी के फोकस वाली सीटों पर गौर

congress rope in nielsen to choose best possible candidates in ls

एचटी की खबर के मुताबिक कांग्रेस के एक नेता ने बताया, "हम चुनावों में जीत दर्ज करने की सबसे ज्यादा संभावनाएं रखने वाले नेताओं तक पहुंचने के‌ लिए चुनाव विज्ञान का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

करीब 15 लोकसभा क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जा रहा है, जहां राहुल गांधी उम्मीदवार चुनने के लिए अमेरिकी स्टाइल वाली प्राइमरी इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं। कांग्रेस और नील्सन के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

इस प्रयोग में ब्लॉक और जिला स्तर के पार्टी कार्यकर्ता हर क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार चुनने के लिए वोट डालेंगे। उन्होंने कहा, "नील्सन इस बात की पड़ताल कर रही है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पसंद मेल खाती है या नहीं।"

नील्सन ने भी मानी हकीकत

congress rope in nielsen to choose best possible candidates in ls
गुजरात से राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान संभाल रहे मधुसूदन मिस्‍त्री ने नील्सन पर सीधे सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन यह जरूर कहा, "हमारा आकलन कहता है कि वोटर नए चेहरे चाहते हैं, लेकिन आखिरकार जीतने की संभावना सबसे अहम हैं।"

नील्सन के प्रवक्ता ने भी इस प्रकिया से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा, "हम टिप्पणी नहीं कर सकते, क्योंकि टीम ट्रैवल कर रही है।" बाद में उन्होंने कहा, "हम बाजार के कयासों पर बयान नहीं देते।"

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती, क्योंकि पार्टी और सरकार को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना है। वो उम्मीद कर रही है कि नील्सन की प्रक्रिया से उसे बढ़िया उम्मीदवार चुनने में मदद मिलेगी।

दागदार नेताओं पर खड़ी हुई मुश्किल

congress rope in nielsen to choose best possible candidates in ls

हालांकि, अपने उपभोक्ता को जानिए की तर्ज पर शुरू की गई अपने नेता को जानिए रणनीति की वजह से पार्टी के लिए बड़ी चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं। खास तौर से उन नेताओं के मामले में जो भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही हैं।

इनमें पुणे से सुरेश कलमाड़ी, नांदेड़ से अशोक चव्हाण और चंडीगढ़ से पवन बंसल शामिल हैं, जिनके जीतने की काफी संभावनाएं बताई जा रही हैं। एक नेता ने कहा, "इसकी वजह से मुश्किल खड़ी हो गई है।"

अगर पार्टी जीतने के सिद्धांत पर अमल करती है और इन नेताओं पर दांव लगाती है, तो वह राजनीतिक विरोधियों की तरफ से आलोचना के घेरे में आ सकती है। खास तौर से आम आदमी पार्टी इसका फायदा उठा सकती है।

दिग्गी ने कहा दोषी नहीं, तो दागदार क्यों?

congress rope in nielsen to choose best possible candidates in ls

आम आदमी पार्टी पुणे से अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जहां से कलमाड़ी पहले मैदान में थे और अब अपनी पत्नी के लिए टिकट हासिल करने की कोशिश में हैं। इसी तरह चव्हाण आदर्श हाउसिंग घोटाले में फंसे हैं और बंसल रेलगेट स्कैंडल में आलोचना झेल चुके हैं।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का कहना है, "मेरा व्यक्तिगत मत है ‌कि जिसे दोषी नहीं ठहराया गया है, वो दागदार नहीं है। पार्टी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इसे लेकर काफी संवेदनशील हैं और मानते हैं कि जो चार्जशीट वाले उम्मीदवारों को टिकट नहीं दी जानी चाहिए।"

कांग्रेस में भीतर यह कहा जा रहा है कि जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन्हें टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। लेकिन दूसरे नेताओं के बारे में पार्टी नेता ने कहा, "नील्सन का सर्वे काफी काम आएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed