फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress rattled with modi's anointment as pm candidate says venkaiah naidu

'मोदी की ताजपोशी से घबरा गई है कांग्रेस'

Mon, 16 Sep 2013 07:08 PM IST
एजेंसी/हैदराबाद
एजेंसी/हैदराबाद Updated Mon, 16 Sep 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
congress rattled with modi's anointment as pm candidate says venkaiah naidu

भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां घबरा गई हैं।

इसलिए भ्रष्टाचार, गरीबी, सामाजिक पिछड़ेपन, आर्थिक असमानता, बेरोजगारी और राजस्व घाटे जैसे मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए बेतुके बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन


आडवाणी की नाराजगी के संबंध में नायडू ने कहा कि वह मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनके विचार से यह घोषणा पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद होनी चाहिए थी। जबकि पार्टी का बहुमत चाहता था कि उनके नाम की घोषणा जल्द कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आडवाणी जी देश के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक हैं और उनके अपने विचार हैं।

मोदी के नाम की घोषणा पर संघ के दबाव को नकारते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि यह फैसला लोगों की इच्छा के मुताबिक हुआ है।

ऐसा नहीं है कि पार्टी हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है। यह चुनावी नहीं है बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान है। हम विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश कांग्रेस और वामपंथी दल लोगों के बीच मोदी की नकारात्मक छवि बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मगर वे इसमें सफल नहीं होंगे। सभी सर्वेक्षणों, संगठनों और एजेंसियों ने कहा है कि मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता है।


नायडू ने कहा कि भाजपा लोगों के बीच संपूर्ण विकास जैसे अपने स्पष्ट एजेंडे के साथ जायेंगी, जिससे विकास का लाभ केवल टाटा, बिरला और अंबानी तक न पहुंचकर समाज के सभी स्तर के लोगों के बीच पहुंचे।

नायडू ने कहा कि पिछले चुनाव में गुजरात में लगभग 30 प्रतिशत मुस्लिमों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। गुजरात में मुस्लिमों की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय स्तर से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed