{"_id":"69ec8f54-2639-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"congress-rally-in-delhi-today-these-are-arrangements","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिल्ली में कांग्रेस की रैली, ये हैं इंतजाम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज दिल्ली में कांग्रेस की रैली, ये हैं इंतजाम
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 04 Nov 2012 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली है। इसमें दिल्ली के अलावा हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से कार्यकर्ता आएंगे। संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सतेंद्र गर्ग ने एक लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
इसके अलावा करीब एक हजार से ज्यादा बसें और 3000 से कार आदि वाहनों के आने की संभावना है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि सुबह आठ बजे के बाद और रैली खत्म होने तक रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में आने से बचें।
विज्ञापन
गर्ग ने बताया कि वैसे तो मैदान की क्षमता 50 से 60 हजार लोगों की है। आयोजकों का कहना है कि मैदान से बाहर समर्थकों के लिए सड़क पर स्क्रीन और लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रैली से ट्रैफिक प्रभावित न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के 700-800 जवानों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे आएंगे समर्थक :
गुड़गांव : रैली में भाग लेने के लिए लोग गुड़गांव से एनएच-8, धौला कुआं, रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय कालेखां और राजघाट के अलावा महरौली-गुड़गांव रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स, रिंग रोड, आश्रम, सराय कालेखां और राजघाट होकर रामलीला मैदान आएंगे।
फरीदाबाद : एनएच-2, बदरपुर, आश्रम, रिंग रोड और राजघाट।
सोनीपत : सिंघु बॉर्डर, एनएच-1, जीटी रोड, मुकरबा चौक, आजादपुर मंडी, रिंग रोड, सिविल लाइंस, चंदगी राम अखाड़ा और राजघाट।
रोहतक : एनएच-10, रोहतक रोड, पंजाबी बाग, रिंग रोड, आजादपुर मंडी, सिविल लाइंस, चंदगी राम अखाड़ा और राजघाट।
ढांसा बॉर्डर : धौला कुआं, रिंग रोड, आश्रम चौक, सरायकालेखां, राजघाट।
गाजियाबाद : गाजीपुर बॉर्डर, एनएच-24, निजामुद्दीन ब्रिज, रिंग रोड, राजघाट। इसके अलावा अप्सरा बॉर्डर, जीटी रोड, आईएसबीटी, रिंग रोड, राजघाट।
भोपुरा बॉर्डर : वजीराबाद बार्डर, पुश्ता रोड, जीटी रोड, आईएसबीटी, रिंग रोड, राजघाट। इसके अलावा नोएडा बॉर्डर, लोनी रोड, वजीराबाद राड, पुश्ता रोड, जीटी रोड, आईएसबीटी, रिंग रोड और राजघाट।
नोएडा : डीएनडी फ्लाईओवर, रिंग रोड होकर राजघाट। इसके अलावा चिल्ला बॉर्डर, नोएडा लिंक रोड, एनएच-24, निजामुद्दीन ब्रिज, रिंग रोड और राजघाट।
यहां होगी पार्किंग
रामलीला मैदान के पास आसफ अली रोड पर बहुत ही सीमित पार्किंग है। कारों के लिए माता सुंदरी मार्ग पर पार्किंग है। बसों के लिए पावर हाउस रोड, वेलोड्रम रोड, राजघाट पार्किंग, शांतिवन पार्किंग, राजघाट का सर्विस रोड, समता स्थल और आसपास के इलाकों में पार्किंग है।
व्यवसायिक वाहनों के रूट यहां से बदल जाएंगे
ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए वजीराबाद टी-प्वाइंट, चंदगी राम अखाड़ा, आईएसबीटी लूप शाहदरा तक, आईएसबीटी यमुना ब्रिज का ईस्टर्न फुट, लक्ष्मी नगर टी- प्वाइंट, निजामुद्दीन ब्रिज रिंग रोड टी प्वाइंट, निजामुद्दीन के पास नीला गुंबद से व्यवसायिक वाहनों के मार्ग बदले जाएंगे।
बसों के मार्ग होंगे परिवर्तित
जरूरत पड़ी तो इन जगहों से बसों के मार्ग भी परिवर्तित किए जाएंगे। सी-हैक्सागॉन-तिलक मार्ग, मथुरा रोड-भैरो रोड, बग्गा लिंक रोड, धौला कुआं, डा. दिनेश नंदनी डालमिया चौक (डब्ल्यू पाइंट), झंडेवाला गोलचक्कर, छाता रेल चौक और न्यू दरियागंज रोड।
यहां से जाएं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
आईपी मार्ग, डीडीयू मार्ग होकर अजमेरी गेट या फिर पहाड़गंज होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। वहीं लोग दिल्ली गेट होकर एलएनजेपी अस्पताल जा सकते है। एंबुलेंस और मरीज को ले जाने वाले वाहनों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी मदद करेंगे।