फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress rally in delhi

कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन, भाजपा मनाएगी काला दिवस

Sat, 03 Nov 2012 10:37 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Nov 2012 10:37 PM IST
विज्ञापन
Congress rally in delhi

रामलीला मैदान में एफडीआई के समर्थन में रविवार को कांग्रेस महारैली करेगी। इसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। महारैली को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


उधर, भाजपा रविवार को काला दिवस मनाएगी। पार्टी राजधानी में 14 स्थानों पर केंद्र सरकार और कांग्रेस के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। इसकी जिम्मेदारी मुरली मनोहर जोशी, मुख्तार अब्बास नकवी और कलराज मिश्र के हाथ में होगी। दिल्ली के व्यापारी भी भैंस के आगे बीन बजाकर एफडीआई के विरोध में आवाज बुलंद करेंगे। राजधानी की सियासी सरगर्मी के बीच दिल्ली पुलिस भी तैयार है।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में एफडीआई की वकालत करने के लिए कांग्रेस के दिग्गज जनता के सामने होंगे। इससे दिल्ली सरकार और पार्टी की प्रदेश इकाई की साख भी दांव पर लगी है। लिहाजा शीला सरकार व पार्टी दिल्ली वासियों को रामलीला मैदान में बुलाने के लिए हर संभव तरीके अपना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम लोगों को रामलीला मैदान तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। रैली की तैयारियों के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रदेश के बड़े नेताओं ने नुक्कड़ सभा करके लोगों से रामलीला मैदान पहुंचने की गुजारिश भी की।

उधर, महारैली को नाकाम करने की कोशिश में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी जंतर-मंतर पर एफडीआई का विरोध करेंगे तो मुख्तार अब्बास नकवी मयूर विहार और कलराज मिश्र उत्तम नगर टर्मिनल के नजदीक कमान संभालेंगे। इसके अलावा श्याम जाजू, विजय गोयल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत प्रदेश भाजपा के सभी दिग्गज सड़कों पर होंगे।


कांग्रेस की महारैली का भाजपा विरोध करेगी। पार्टी कार्यकर्ता सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक काला दिवस मनाएंगे। इस दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ जगह-जगह पुतला फूंका जाएगा।- विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed