फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress purchase legislators in Jharkhand said babu lal marandi

'झारखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है कांग्रेस'

Tue, 18 Jun 2013 08:58 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
congress purchase legislators in Jharkhand said babu lal marandi

झारखंड में वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए इन दिनों गुपचुप रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त चल रही तैयारी का मामला राष्ट्रपति के दरबार तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खंडित जनादेश के कारण राज्य में ढाई साल के दौरान दो बार मिली जुली सरकारें बन चुकी हैं। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है, लेकिन विधानसभा भंग नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते अब कांग्रेस वहां सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। चूंकि किसी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। लिहाजा साफ है कि विधायकों की खरीद फरोख्त के बगैर अगली सरकार नहीं बन सकती।


मरांडी ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि स्पष्ट जनादेश के लिए राज्य की विधानसभा को तत्काल भंग किया जाए। मरांडी ने प्रणब से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

उन्होंने बताया कि अब वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से उसकी बातचीत चलने की बात कही जा रही है। जबकि 82 सदस्यीय सदन में दोनों दलों को मिलाकर महज 31 सदस्य ही हैं।

इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस वहां खरीद-फरोख्त की तैयारी कर रही है। इसलिए विधानसभा को तत्काल भंग कर नए जनादेश का मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए।

यह काम राज्यपाल को ही कर देना चाहिए था लेकिन वे नहीं कर रहे हैं। इसलिए आपसे हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed