फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress president sonia gandhi third most powerful woman in forbes list

सोनिया दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर महिला

Thu, 31 Oct 2013 04:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Oct 2013 04:42 PM IST
विज्ञापन
congress president sonia gandhi third most powerful woman in forbes list

पिछले दो आम चुनाव में यूपीए की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ताकत और नेतृत्व को फोर्ब्स मैगजीन ने भी सराहा है। फोर्ब्स ने सोनिया की ताकत का लोहा मानते हुए उन्हें दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर महिला बताया है।

विज्ञापन


फोर्ब्स की ताजा प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट में सोनिया गांधी 21वें नंबर पर है। हालांकि महिलाओं में वह केवल जर्मनी की चांसलर अंजेला मर्केल और ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रूसेल्फ से ही पीछे हैं।
विज्ञापन


यहां तक सोनिया गांधी तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस लिस्ट में पीछे छोड़ दिया। मनमोहन सिंह उनसे सात पायदान नीचे हैं।

फोर्ब्स के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के नाते सोनिया गांधी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े लोकतांत्रिक मुल्क की सत्तासीन पार्टी का नेतृत्व करती हैं।

हालांकि बीच-बीच में मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के बीच कथित मतभेद की खबरें भी आती रही हैं। इसलिए ऐसी संभावना है कि 2014 लोकसभा चुनाव से पहले ही मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ब्स ने मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधार और नीतियों को भी सराहा।

हालांकि दागी सांसदों और विधायकों को बचाने वाले अध्यादेश पर राहुल गांधी की सख्त टिप्पणी से प्रधानमंत्री की आहत होने की खबरें आई थी। बाद में राहुल की प्रधानमंत्री से मुलाकात ने इन आशंकाओं को निर्मूल साबित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed