फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress preparing for whole make over of party

कांग्रेस में बड़े परिवर्तन की तैयारी, बदलेगा चेहरा

Sun, 17 Aug 2014 07:57 PM IST
Updated Sun, 17 Aug 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
congress preparing for whole make over of party

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नई टीम बनने के बाद अब कांग्रेस में भी ढांचागत बदलाव की संभावना तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव की हार की समीक्षा के लिए वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के नेतृत्व में बनी कमेटी की ओर से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को क्लीन चिट देने के बाद चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी की कमान संभाल रहे नेताओं को भी उम्मीद बंधने लगी है कि उन पर भी सीधे अंगुली उठाने की कोशिश नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


लिहाजा, कांग्रेस के मौजूदा पदाधिकारियों को लगने लगा है कि पार्टी संगठन में आगामी फेरबदल में उनकी कुर्सी बच सकती है। एंटनी कमेटी की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस में अनुमानों का बाजार गरम है। पार्टी के पदाधिकारियों को लग रहा है कि हार की सामूहिक जिम्मेदारी के फार्मूले पर ही रिपोर्ट अमल करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस की क्या है तैयारी?

congress preparing for whole make over of party

पार्टी के कई पदाधिकारियों का कहना है कि हार की जवाबदेही सुनिश्चित करने के बजाय पार्टी के कामकाज में सुधार लाने के लिए सिफारिशें की जाएंगी। इसलिए एंटनी रिपोर्ट के आधार पर किसी की कुर्सी जाने का सवाल नहीं है। चुनाव में हार के बाद से ही कांग्रेस संगठन में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। मगर पार्टी हाईकमान जल्दबाजी में किसी बदलाव के पक्ष में नहीं था। अब जब लगभग तीन महीने बीत गए हैं और संसद का बजट सत्र भी बीत गया है तो कांग्रेस के नेता पार्टी फेरबदल की संभावना जताने लगे हैं। नई टीम में राहुल गांधी की भूमिका अहम मानी जा रही है।


किन नेताओं को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता?

congress preparing for whole make over of party

मगर पार्टी के कई शीर्ष नेता मानते हैं कि सिर्फ 44 सीटें जीतने के बाद पार्टी उपाध्यक्ष संगठन में से बुजुर्ग नेताओं को सिरे से नहीं हटा सकते हैं। अगली टीम पहले की तरह युवा और बुजुर्गों की मिली जुली टीम होगी। वहीं कई नेताओं का ये भी मानना है कि पार्टी के अंदर गांधी परिवार का रुतबा बनाने के लिए कुछ नेताओं को बाहर का दरवाजा दिखाया जा सकता है, जोकि लगातार पार्टी हाईकमान पर अंगुली उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed