फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress praise atal bihari vajpayee and slams narendra modi

कांग्रेस ने अपनी बेवसाइट पर क्यों लगाई अटल की तस्वीर?

Fri, 11 Apr 2014 04:57 PM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
Congress praise atal bihari vajpayee and slams narendra modi

चुनावों में कड़ी राजनीतिक टक्कर दे रहे नरेंद्र मोदी की काट के लिए कांग्रेस भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शरण में गई है। दरअसल कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अटल बिहारी वाजपेयी का फोटो लगाया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने अटल के फोटो के जरिए मोदी को राजधर्म के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की है। नो बडी रिमाइंड बीजेपी फॉर इट्स राजधर्म के नाम से छपे इस आर्टिकल से कांग्रेस ने मोदी की योग्यता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने लोगों से सवाल पूछा कि जिस व्यक्ति को अटल बिहारी वाजपेयी ने मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं समझा क्या आप देश का भविष्य उस व्यक्ति के हाथ में दे सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात दंगों से फ‌िर न‌िशाने पर मोदी

Congress praise atal bihari vajpayee and slams narendra modi

इस लेख में कांग्रेस ने अटल ब‌िहारी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए ल‌िखा क‌ि भाजपा में उनके कद का नेता अभी तक नहीं हुआ है। लेख में ल‌िखा गया है क‌ि अटल ब‌िहारी वाजपेयी ने 2004 में खुद माना था क‌ि उनकी हार 2002 गुजरात दंगों के कारण हुई थी।

कांग्रेस ने इस लेख में अटल ब‌िहारी वाजपेयी के उन लेखों की सीरीज के ल‌िंक द‌िए हैं ज‌िनमें उन्होंने मोदी को दंगा पीड़‌ितों की हर संभव मदद करने के ल‌िए कहा था।

वाजपेयी के करीब‌ियों को लगाया ठ‌िकाने!

Congress praise atal bihari vajpayee and slams narendra modi

इसके अलावा पार्टी के दूसरे नेताओं के सम्मान को लेकर भी कांग्रेस ने बीजेपी पर वार क‌िए। कांग्रेस ने मोदी पर आरोप लगाए क‌ि उन्होंने वाजपेयी के करीब‌ियों को भी पार्टी में ठ‌िकाने लगा द‌िया।

वाजपेयी की भतीजी का ज‌िक्र करते हुए लेख में आरोप लगाए गए क‌ि मोदी ने करुणा शुक्ला को पार्टी़ छोड़ने पर मजबूर क‌िया। साथ ही जसवंत स‌िंह को न‌िकाले जाने पर सवाल उठाए।

सुब्रमण्यम स्वामी पर भी न‌िशाना

Congress praise atal bihari vajpayee and slams narendra modi

कांग्रेस ने हाल ही में भाजपा में शाम‌िल हुए जनता दल के नेता सुब्रमण्यम स्वामी का ज‌िक्र क‌िया। लेख में ल‌िखा गया है क‌ि मोदी ने पार्टी में उस नेता को भी प्रमुख जगह दी ज‌िसने 1998 में वाजपेयी की सरकार को ग‌िराने में प्रमुख भूम‌िका न‌िभाई थी।

इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी कांग्रेस पार्टी और यूपीए की अध्यक्षा सोन‌िया गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाते रहे हैं।

मुद्दों पर अटल की बुराई लेक‌िन प्रचार में सहारा

Congress praise atal bihari vajpayee and slams narendra modi

कांग्रेस बेशक चुनाव प्रचार, रैल‌ियों और टीवी ड‌िबेट में वाजपेयी सरकार को नकारते हुए अपने दस साल के कार्यकाल को बेहतर बता रही हो। लेक‌िन मोदी की काट के ल‌िए अटल का जमकर इस्तेमाल भी कर रही है।

इससे पहले भी कई मौके पर कांग्रेस के बड़े नेता मोदी पर न‌िशाना साधते हुए अटल ब‌िहारी वाजपेयी की सार्वजन‌िक तौर पर तारीफ करते रहे हैं। ये लेख भी उसी का एक ह‌िस्सा है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed