फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress play tamasha politics: venkaiah

रोहित की मौत पर तमाशा कर रही कांग्रेसः वैंकया

Sun, 31 Jan 2016 07:01 PM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
congress play tamasha politics: venkaiah

हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमूला की मौत पर कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ खोले गए मोर्चे पर केन्द्रीय मंत्री वैंकया नायडू ने कड़ा पलटवार किया है। वैंकया ने कहा कांग्रेस एक छात्र की आत्महत्या पर तमाशा पालीटिक्स कर रही है। कांग्रेस ने अपने शासन में दलितों के लिए कभी कुछ नहीं किया।

विज्ञापन


दलितों के प्रति कांग्रेस का लंबे समय से कुशासन और विभाजनकारी रवैया रहा है और अब वह वोट बैंक की राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने ही सामाजिक सद्भाव को खराब किया इसका ही नतीजा ही कि हैदराबाद जैसी घटना सामने आई।
विज्ञापन


वैंकया ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के दौरान एक सभा को संबोधित कर रहे थे। वैंकया ने करारा हमला करते हुए कहा, रोहित पहली घटना नहीं है कांग्रेस शासन के दौरान दस से ज्यादा छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। तब किसी के पास समय नहीं था न सोनिया के पास न राहुल के और न ही दिग्विजय सिंह के पास। कोई भी तब हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय नहीं आया। लेकिन अब अचानक सब ड्रामा करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा अपने शासन में दलितों की परवाह नहीं की

congress play tamasha politics: venkaiah

जब आप सत्ता में थे तब आपने दलितों के बारे में कुछ भी नहीं सोचा। तेलंगाना के वारंगल में दलित दंपति ने आत्महत्या कर ली तब आपने कोई सांत्वना नहीं दी।

इसी विश्वविद्यालय में अभी तक दस दलित छात्र आत्महत्या कर चुके हैं तब आपने धरना प्रदर्शन के बारे में नहीं सोचा क्योंकि तब आपकी पार्टी सत्ता में थी। अब आप सत्ता से बेदखल हो चुके हैं तो आपके पास इन सबके लिए समय है। क्या यह एक मजाक नहीं है। केन्द्रीय मंत्री ने शिक्षण संस्‍थानों को राजनीति से अलग रखने की वकालत भी की।

कहा- उच्च शिक्षण संस्‍थानों में इस तरह की घटिया राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह छात्रों के साथ अन्याय है। यहां केवल पढ़ाई के मुद्दों पर ही बात होनी चाहिए। इस तरह की हरकत करके वह रोहित की आत्मा के साथ ही अन्याय कर रहे हैं।

कांग्रेस ने भी किया पलटवार

congress play tamasha politics: venkaiah

वहीं उन्होंने आरएसएस का जिक्र करते हुए भी कहा कि उन्हें फख्र है कि वह आरएसएस के सानिध्य में बड़े हुए। इसलिए हमारे चरित्र में समर्पण, क्षमता और शक्ति का विकास हुआ। उन्होंने आरएसएस को रेडी फॉर सेल्फलेस की संज्ञा देते हुए देश का सबसे देशभक्त संगठन बताया।

दूसरी ओर वैंकया के बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा भाजपा नेता रोहित वेमूला के खिलाफ आपत्तिजनक और आधारहीन बयान दे रहे हैं।

यह घटना केवल हैदराबाद में नहीं हुई बल्कि देश के अन्य शिक्षण संस्‍थानों में भी छात्र असंतोष और तनाव से जूझते हुए आंदोलन करने को मजबूर हैं। शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा कहा- प्रधानमंत्री मोदी भी अपने सवैंधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करने में असफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed