फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress pauses to debate of rahul versus modi

राहुल बनाम मोदी की बहस थामने में जुटी कांग्रेस

Fri, 08 Feb 2013 01:25 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 08 Feb 2013 01:25 AM IST
विज्ञापन
congress pauses to debate of rahul versus modi

लोकसभा चुनाव की महाजंग के करीब आते ही राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी की बहस तेज हो गई है। इस बहस ने कांग्रेस को असहज कर दिया है। ऐसे में पार्टी ने इस बहस को थामने की कोशिश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसकी शुरुआत पार्टी ने नरेंद्र मोदी को सिर्फ गुजरात का और राहुल गांधी को पूरे देश का नेता बताकर कर दी है। मोदी पर एक झटके से आक्रामक होने के बजाय कांग्रेस ने सतर्कता के साथ उन पर निशाना साधकर उनकी राष्ट्रीय प्रभाव को कम करने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रमुग्ध कर देने वाले भाषण के बाद टीवी चैनलों के जरिए घर और दफ्तरों में राहुल बनाम मोदी की जंग पर महाबहस छिड़ गई है। एकाएक बदले हालातों से कांग्रेस असहज पड़ने लगी है। वह मोदी की दावेदारी को लेकर सीधा जवाब देने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब मोदी के बढ़ते कद और राहुल से उनके सीधे मुकाबले के बारे में सवाल पूछा गया तो कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता हैं, जबकि नरेंद्र मोदी गुजरात के नेता हैं। इसका गुजरात प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि किसी सीएम की तुलना किसी राष्ट्रीय स्तर के नेता से करने को किसी भी तरह से उचित करार नहीं दिया जा सकता।

अल्वी ने कहा कि मोदी ने अब तक जो किया है वह गुजरात में और गुजरात के लिए किया है, जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश के लिए काम कर रहे हैं। उनके लिए पूरा देश उनका कार्यक्षेत्र है। ऐसे में राहुल गांधी से मोदी की तुलना गलत है। दरअसल, मोदी पर सीधा हमला साधने से कांग्रेस परहेज कर रही है। उसे अहसास है कि अगर वह सीधे जंग में कूदी तो मोदी उससे ज्यादा आक्रामक होंगे, क्योंकि गुजरात चुनाव में ऐसा हो चुका है। लिहाजा सतर्कता के साथ मोदी को निशाने पर लिया जा रहा है।


करना है तो शीला, गोगोई से करें मोदी की तुलना
कांग्रेस गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना को सही नहीं मानती। पार्टी नेता राशिद अल्वी ने बृहस्पतिवार को इस सवाल के जवाब में कहा कि इस तरह की तुलना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और असम के सीएम तरुण गोगोई भी तीन-तीन बार विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिला चुके हैं। उन्होंने ने भी विकास के बल पर जीत हासिल की है। ऐसे में मोदी की तुलना शीला और गोगोई से होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed