फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress party worker angry on hema malini

राहुल को बेचारा कहा तो हेमा मालिनी पर भड़के कांग्रेसी

Tue, 19 Jan 2016 09:29 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
congress party worker angry on hema malini

सांसद हेमामालिनी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बेचारा कहने के विरोध में सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने वृंदावन के सीएफसी चौराहे पर सांसद का पुतला दहन किया।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि हेमामालिनी अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोई विकास कार्य नहीं करा पाईं और अब अपनी असफलता को छुपाने के लिए दूसरे नेताओं पर आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि हेमामालिनी मथुरा के किसानों को न मुआवजा दिला पाईं और न ही केंद्र से मथुरा के विकास के लिए कोई योजना ला पाईं।

इस दौरान श्यामलाल शर्मा, अयूब खां, गोविंद शर्मा, पुरुषोत्तम सैनी, अशोक शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, प्रेमकिशोर गौतम, माधवेश गौतम आदि उपस्थित रहे।

कोसीकलां में भी फूंका पुतला

congress party worker angry on hema malini

सांसद द्वारा राहुल गांधी को बेचारा कहने के विरोध में कांग्रेसियों ने बलदेव गंज चौराहे पर सोमवार को हेमामालिनी का पुतला दहन किया। इसके बाद बैठक में कांग्रेस कमेटी नगराध्यक्ष दिनेश दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी किसानों, मजदूरों, गरीबों और दलितों के हितैशी हैं, इसलिए बेचारे हो सकते हैं।

मोदी की तरह उद्योगपतियों और पैसे वालों से बात नहीं करते हैं और हेमामालिनी की तरह किसी गरीब, मजदूर को टक्कर मार कर मुंबई नहीं भाग जाते हैं, इसलिए बेचारे हैं।

उन्होंने कहा कि असल में तो ग्लैमर में रहने वाले ही बेचारे हैं या सांसद हेमामालिनी को ही बेचारा कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। इस दौरान महेंद्र गुर्जर, सुनील जैन, महेश आर्य, महेश महावर, कांती प्रसाद, हरीराम कादौनिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed