{"_id":"9bb0eece61dc790edd04302d74d6169e","slug":"congress-party-strategy-against-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी पर दांव उल्टा पड़ने की चिंता में कांग्रेसी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी पर दांव उल्टा पड़ने की चिंता में कांग्रेसी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Dec 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से जांच आयोग बिठाने को लेकर राजनीतिक भूचाल आ गया है। चुनावों से पहले कांग्रेस ने मोदी को घेरने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
मगर पार्टी में अंदरखाने यह आवाज भी सुनाई दी कि चुनावों से ठीक पहले मोदी की चौतरफा घेरेबंदी कहीं उलटा पार्टी के गले ही न पड़ जाए। वहीं, गुजरात दंगों के मामले में कोर्ट की ओर से मोदी को क्लीन चिट मिलने के फैसले से भी कांग्रेस नेताओं में निराशा है।
विज्ञापन
मोदी के खिलाफ जांच आयोग बिठाने को लेकर केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि जांच का कदम देर से उठाया गया है।
पहले ही उठा लिया गया तो आज मोदी जेल में होते। उन्होंने कहा कि गोधरा कांड से बड़ा कोई अपराध नहीं है। मोदी के गलत काम उनके सामने आ रहे हैं।
वह सिर्फ नकली लालकिले पर ही भाषण देकर खुश हो जाएंगे। जबकि 15 अगस्त 2014 में देश के लालकिले से राहुल गांधी झंडा फहराएंगे। बेनी ने मोदी को हिटलर बताया।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि जासूसी कांड में टेलीग्राफ और आईटी एक्ट का उल्लंघन हुआ है।
यह बहुत गंभीर मामला है। केंद्र सरकार ने सही कदम उठाया है। वे इसके लिए बधाई की पात्र है। सरकार को यह कदम पहले ही उठाना चाहिए था। मोदी के घिराव पर कांग्रेस में अंदरखाने चिंता भी बनी हुई है।
पार्टी के एक महासचिव ने कहा कि सरकार के अंदर वकीलों का समूह (कपिल सिब्बल, पी चिदंबरम, मनीष तिवारी) जोश में फैसले ले रहा है। मगर इतिहास गवाह है कि चुनावों से ठीक पहले जब भी मोदी को घेरा है, हर बार उन्हें ही फायदा हुआ है।