फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress party big attack on pm modi on sushma vasundhra issue

सुषमा-वसुंधरा पर अपना मौन व्रत तोड़ें मोदी: कांग्रेस

Mon, 22 Jun 2015 05:51 PM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
congress party big attack on pm modi on sushma vasundhra issue

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद करने के आरोपों में घिरी विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बहाने कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी पर करारा हमला बोला। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मोदी को मौन व्रत तोड़ने की चुनौती दी।

विज्ञापन


पार्टी ने सुषमा-वसुंधरा के मुद्दे पर मोदी से पांच सवालों के जवाब मांगे। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सीधे मोदी से ही जवाब मांगते हुए पूछा की मोदी ने आरोप साबित होने के बाद भी सुषमा और वसुंधरा के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की।
विज्ञापन


वहीं इससे पूर्व इस मुद्दे पर भाजपा की ओर से केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर वसुंधरा राजे को क्लीन चिट दे दी। उन्होंने वसुंधरा पर लगे सभी आरोपों को झूठा बताते हुए उनके बेटे को भी पाक साफ करार दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने पूछा सुषमा वसुंधरा को क्यों बचा रहे हैं मोदी

congress party big attack on pm modi on sushma vasundhra issue

ललित मोदी भाजपा और केन्द्र सरकार के गले की फांस बनते जा रहे हैं। सरकार के खिलाफ ठोस मुद्दों के अभाव से जूझ रही कांग्रेस ने अब इस मुद्दे को पूरी मजबूती से उठाने की तैयारी शुरू कर ली है।

सोमवार को इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्रियों का पूरा जत्‍था मैदान में उतर आया। जिस तरह से कांग्रेस ने मामले में प्रेस कान्फ्रेंस कर मोदी पर निशाना साधा उससे साफ हो गया है कि पार्टी इस मुद्दे को इतनी आसानी से छोड़ने के मूड़ में नहीं है। साफ है कांग्रेस मानसून सत्र में भी सरकार को इस मुद्दे पर घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

सोमवार को कांग्रेस की इस ओर से इस मामले में कमान संभाली राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश ने। कांग्रेस का निशाना इस बार केन्द्र सरकार या भाजपा न होकर सीधे सीधे प्रधानमंत्री मोदी रहे।

आजाद ने मोदी से पांच सवालों के जवाब मांगे। जिनमें सुषमा-राजे मुद्दे पर मोदी की चुप्पी क्यों है, वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं, जेटली ने दुष्यंत और ललित मोदी की डील को क्लीन चिट क्यों दी। सुषमा मनी लांड्रिग की दोषी हैं, वो पासपोर्ट मामले में भी दोषी हैं। इन मामलों में क्या कार्रवाई हुई।

जेटली मामले में बचाव क्यों कर रहे हैं। सलमान खुर्शीद ने मामले में मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा की मोदी मौन क्यों हैं। जयराम रमेश ने कहा कि मोदी इतने संगीन मुद्दे पर भी मौन योग कर रहे हैं। उन्हें अपनी चुप्पी तोड़कर देश को जवाब देना चाहिए। रमेश ने तंज किया कि पूरा देश उनके मन की बात सुनना चाहता है। इसलिए वो अपने निद्रा से उठकर इस मामले पर कुछ बोलें।

गड़करी ने लिया वसुंधरा का पक्ष

congress party big attack on pm modi on sushma vasundhra issue

वहीं इससे पूर्व सुबह भाजपा ने भी मामले में अपना पक्ष रखा। पार्टी और केन्द्र सरकार की ओर से जयपुर में ही केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर वसुंधरा राजे और उनके बेटे को पूरी तरह पाक साफ बताया। उन्होंने मामले में मनी लांड्रिंग की बात से भी पूरी तरह इंकार किया।

गड़करी ने कहा कि विपक्ष बिना वजह वसुंधरा राजे और उनके बेटे पर आरोप लगा रहा है। इसी के साथ गड़करी ने ये भी साफ कर दिया कि इस मुद्दे पर पार्टी पूरी तरह वसुंधरा के साथ है। गड़करी ने कहा कि किसी से बिजनेश डील करना और लोन लेना कोई गुनाह नहीं है। मामले में सभी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दी गई है।

वहीं इस घटनाक्रम से पहले अपना पक्ष रखने के लिए वसुंधरा राजे नितिन गड़करी से मिली थीं। जिसके बाद से ही इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि पार्टी दोबारा इस मुद्दे पर वसुंधरा को एक मौका दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed