फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress Has Problems with the Appointment of Loksabha General Secretary

लोकसभा महासचिव की नियुक्ति पर कांग्रेस को आपत्ति

Tue, 02 Dec 2014 10:51 AM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
Congress Has Problems with the Appointment of Loksabha General Secretary

कांग्रेस ने अनूप मिश्रा को लोकसभा महासचिव बनाने में विपक्ष को विश्वास में न लेने के लिए तीखी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष के मिश्रा को नया महासचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा के तत्काल बाद कांग्रेस ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। पार्टी ने आरोप लगाया कि नई सरकार में परंपराओं की बलि ली जा रही है।

मिश्रा ने सोमवार को ही पीसी ग्रोवर की जगह अपना पद ग्रहण किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने पूर्व महासचिव को सभा का मानद अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत नए महासचिव के पदभार ग्रहण करने की सूचना देने के साथ हुई।

विज्ञापन

विपक्ष की सहमति न लेने पर जताई नाराजगी

Congress Has Problems with the Appointment of Loksabha General Secretary

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें मिश्रा की नियुक्ति पर ऐतराज नहीं है, मगर दुख इस बात का है कि इस मामले में विपक्ष की राय नहीं ली गई। उन्होंने परंपराओं की याद दिलाते हुए कहा कि यह ठीक है कि महासचिव की नियुक्ति लोकसभा अध्यक्ष के अधिकार की बात है।

यह भी कहा जा सकता है कि चूंकि इस समय सदन में कोई भी नेता प्रतिपक्ष नहीं है, इसलिए सहमति नहीं ली गई। मगर जब सरकार ऐसी नियुक्तियों के लिए 6 कानूनों में बदलाव के लिए प्रयास कर रही है और इसमें से एक में बदलाव भी किया है, तब महासचिव के पद के मामले में यह रवैया ठीक नहीं है।

हालांकि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस मामले में नियमों के पालन की बात कहते हुए खड़गे से अलग से बात करने का आश्वासन दिया।

इस बीच संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू कहा कि कांग्रेस को सरकार पर आरोप लगाने से पहले अपने अतीत का अध्ययन करना चाहिए। जबकि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी नियुक्ति के तरीके पर सरकार की आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed