दोराहे पर खड़ी है कांग्रेस: सचिन पायलट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि कांग्रेस अभी दोराहे पर खड़ी है लेकिन इसे 21वीं सदी की पार्टी बनाने के लिए इसमें जल्द बदलाव किया जाएगा।
संगठन और यूपीए सरकार दोनों में कमी की बात स्वीकार करते हुए पायलट ने लोकसभा चुनाव में हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराने से इनकार करते हुए कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष को अलग-थलग कर नहीं देखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम चौराहे पर खड़े हैं। इस बारे में हमें स्पष्ट रहना होगा। जब आप फैसला करते हैं तो आप बिना परीक्षण के तुरंत प्रतिक्रिया नहीं ले सकते।
सोनिया गांधी करेंगी बदलाव
उन्होंने कहा कि निश्चिततौर पर संगठन और पूर्व सरकार के स्तर पर कमियां रही हैं। इसी कारण हमारा प्रदर्शन खराब रहा। हम इसे इनकार नहीं कर रहे हैं। हमने विनम्रता से अपनी हार स्वीकार की है।
बुरी हार के बावजूद अब तक पार्टी के भीतर कोई परिवर्तन नहीं करने के मसले पर उन्होंने कहा कि पार्टी में परिवर्तन होगा और सोनिया गांधी पूरे देश से मिली प्रतिक्रिया और चर्चा के बाद ऐसा करेंगी। ऐसा नहीं होता कि एक दिन बैठ जाइए और पूरे ढांचे को बदल दीजिए।
बदलाव होगा, जवाबदेही तय की जाएगी और आगे के रास्ते तय किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी खुद को 21वीं सदी के अवतार में पेश करेगी और जनता का भरोसा हासिल करेगी।