फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress not decide banaras candidate

कांग्रेस की सूची जारी, बनारस से उम्मीदवार का अता-पता नहीं

Sun, 06 Apr 2014 08:34 AM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
congress not decide banaras candidate

कांग्रेस ने शनिवार को उत्तराखंड की अल्मोड़ा सीट से प्रदीप टम्टा और नैनीताल से केसी सिंह बाबा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं पंजाब में बठिंडा से मनप्रीत सिंह बादल को टिकट दी गई है। मगर बनारस से कांग्रेस उम्मीदवार का अता पता नहीं है।

विज्ञापन


नैनीताल सीट पर बाबा की उम्मीदवारी के ऐलान के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का अपने जैविक पुत्र रोहित शेखर को टिकट दिलाने का प्रयास धराशायी हो गया है।

विज्ञापन

कौन होगा मोदी के मुकाबले उम्मीदवार!

congress not decide banaras candidate

बनारस से कभी स्टार उम्मीदवार तो कभी स्थानीय उम्मीदवार को लड़ाने की चर्चा चल रही है।

इसकी भी चर्चा चल रही है कि सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के कमजोर उम्मीदवार उतारने के बाद अब कांग्रेस भी किसी बड़े नेता को टिकट देने के बजाय किसी स्थानीय उम्मीदवार को ही टिकट दे देगी।

'उम्मीदवार का नाम सुनकर आप चौंक जाएंगे'

congress not decide banaras candidate

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी और मोहन प्रकाश बनारस से राजेश मिश्रा के लिए बैटिंग कर रहे हैं। मगर स्थानीय विधायक अजय राय के समर्थन में दिग्विजय सिंह बताए जाते हैं।

पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला कहते हैं कि बनारस का उम्मीदवार जल्द घोषित होगा। उम्मीदवार का नाम सुनकर आप चौंक जाएंगे। उम्मीदवार ऐसा होगा जिसे बनारस की जनता अपने दिल में बसा लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed