फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress new plan for anti-Modi campaign.

महिलाओं के जरिए मोदी को घेरेगी कांग्रेस!

Tue, 19 Aug 2014 11:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Aug 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress new plan for anti-Modi campaign.

केंद्र सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस पार्टी ने अब इसके लिए महिला शक्ति पर विश्वास किया है और एक खास रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


सांप्रदायिक हिंसा के मुद्दे पर जिस तरह से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विरोध के सुर बुलंद किया, उसके बाद अब पार्टी ने इसी मुद्दे पर बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को घेरने की कवायद शुरू की है।

देशभर में लगातार हो रही सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


मेल टुडे के मुताबिक अब पार्टी इसी मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाने की योजना में जुट गई है। पार्टी 20 अगस्त यानी बुधवार को महिला कांग्रेस इकाई के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। जहां से मोदी सरकार को घेरने की योजना को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन

Congress new plan for anti-Modi campaign.

इसके लिए पार्टी ने देशभर के महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है। महिला कांग्रेस के इस राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी महंगाई, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का मुद्दा उठाएगी।

माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में देशभर के करीब 8 हजार से ज्यादा महिला डेलिगेट्स शामिल होंगी। तालकटोरा स्टेडियम में इस कार्यक्रम के आयोजन के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ता इंडिया गेट या फिर जंतर-मंतर पर एक मानव श्रृंखला बनाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन केंद्र सरकार के सामने करेगी।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ये समूह टुकड़ों में बंटकर अपने-अपने इलाकों और जिलों में जाएंगी और वहां रैली-धरने के जरिए अपनी आवाज बुलंद करने की कोशिश करेंगी।

मोदी सरकार को घेरने को कवायद

Congress new plan for anti-Modi campaign.

इस कवायद के जरिए कांग्रेस पार्टी की योजना करीब 20 लाख महिला कार्यकर्ताओं को जुटाने की है।

इसके साथ ही कांग्रेस की योजना लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से कांग्रेस को नई जान देने और कार्यकर्ताओं के जोश को बढ़ाने की कोशिश का भी ये एक हिस्सा है।

महिला कांग्रेस प्रमुख शोभा ओझा के मुताबिक "देश सांप्रदायिक हिंसा, महंगाई और महिला के सुरक्षा की समस्या से परेशान है। इसलिए पार्टी ने इन मुद्दों को सम्मेलन में उठाने का फैसला लिया है।"

राजीव गांधी के एजेंडे पर राहुल गांधी

Congress new plan for anti-Modi campaign.

सांप्रदायिक हिंसा के मुद्दे पर सोनिया और राहुल गांधी ने पहले ही अपने तेवर दिखा दिए थे। ऐसे में अब पार्टी की महिला इकाई ने अपने राष्ट्रीय सम्मेलन में जिस तरह से इस मुद्दे को उठाने की योजना बनाई है, वाकई ये मोदी सरकार के खिलाफ बड़ी तैयारी से कम नहीं है।

बता दें कि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती भी है, पार्टी के मुताबिक उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए काफी अहम कदम उठाए थे। राहुल गांधी भी अपने पिता के इस एजेंडे को बढ़ाने की कोशिश में जुट गए हैं।

महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में महिला आरक्षण का मुद्दा भी उठने की संभावना है। जो कई साल से संसद में अटका पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed