महाराष्ट्र का रण: कांग्रेस-एनसीपी में नहीं बनी बात!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के सवाल पर कांग्रेस और एनसीपी आमने-सामने हैं।
कांग्रेस ने जहां एनसीपी को अधिकतम 125 सीटें देने के प्रस्ताव मानने या अकेले दम पर चुनाव लड़ने का संकेत दिया है, वहीं एनसीपी ने भी साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर 144 सीटों से कम पर समझौता नहीं करेगी।
कांग्रेस के 125 सीटों के प्रस्ताव पर एनसीपी ने सोमवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।
हालांकि बैठक से पहले एनसीपी ने साफ संकेत दिए हैं कि वह कांग्रेस के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगी। जबकि कांग्रेस ने भी अपनी ओर से साफ संकेत दे दिया है कि वह एनसीपी को 125 सीटों से ज्यादा नहीं देगी।
कांग्रेस आज जारी कर सकती है सूची
इस तकरार के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दो टूक कह दिया है कि पार्टी एनसीपी की परवाह किए बिना आगे बढ़ेगी और सोमवार को कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।
चूंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एनसीपी के मुकाबले ज्यादा करारी हार झेलनी पड़ी, इसलिए एनसीपी ने इस तथ्य को आधार बनाते हुए राज्य की आधी सीटों पर दावा ठोक दिया है।
एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पार्टी को कांग्रेस का नया प्रस्ताव नहीं मिला है। हालांकि पार्टी अब भी अपने हिस्से में आधी सीटों की मांग पर कायम है।
उधर एनसीपी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के इस नए प्रस्ताव पर सोमवार को पार्टी की कोर कमेटी में चर्चा के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।