फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress must help in Clearance of GST bill: Jaitley

'कांग्रेस को GST पारित कराने में मदद करनी चाहिए'

Sun, 31 Jan 2016 01:42 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress must help in Clearance of GST bill: Jaitley

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को उम्मीद जताई कि कांग्रेस वजह देखेगी और अगले महीने से शुरू होने वाले संसद सत्र के दौरान राज्यसभा में अटके परे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को पारित कराने में मदद करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, जीएसटी संप्रग सरकार का एक महत्वपूर्ण सुधार है। अगर मुझे इसे लिखने का श्रेय देना हो तो कांग्रेस को दूंगा। अब अगर लेखक अपने ही स्क्रिप्ट के खिलाफ हो जाए तो मैं क्या कर सकता हूं।
विज्ञापन


मैंने उनसे बातचीत की है और उम्मीद करता हूं कि वे जीएसटी की वजह को समझेंगे और इसके पारित होने के तर्कों को देखेंगे।’

कांग्रेस की तीनों आपत्तियां उन्हीं के लाए गए बिल के खिलाफ

Congress must help in Clearance of GST bill: Jaitley

एक सम्मेलन में जेटली ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाई गई तीन आपत्तियां उन्हीं के द्वारा लाए गए बिल के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी जीएसटी विधेयक का सक्रियता से समर्थन कर रही है और कांग्रेस अपवाद है।

उन्होंने कहा, ‘संप्रग के घटक दल जैसे राजद, राकांपा और जदयू खुलकर इसका समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस शासित राज्य भी जीएसटी के पक्ष में हैं। मुझे इस बात की कोई वजह नजर नहीं आती कि कांग्रेस इस पर दोबारा क्यों विचार करना चाहती है। अगर विधेयक के किसी खास मुद्दे पर चर्चा करनी है तो मैं चर्चा करना चाहूंगा।

निश्चित रूप से भविष्य की पीढ़ियों को दोषपूर्ण कानून से नहीं बांध सकते।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्थिक कानून भाजपा बनाम अन्य पार्टियां नहीं है। यह बहुत अच्छा होगा अगर जीएसटी के लिए संविधान संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed