फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress mps want to change their lok sabha seats

सीट बदलने की कवायद में क्यों जुटे कांग्रेसी सांसद?

Fri, 31 Jan 2014 12:04 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
congress mps want to change their lok sabha seats

दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी के धमाकेदार प्रवेश के साथ ही बदली राजनीतिक फिजा में अब कांग्रेस के सांसद अपने लिए सुरक्षित सीट की तलाश में जुट गए हैं।

विज्ञापन


पार्टी महासचिव अजय माकन की निगाहें अपनी नई दिल्ली सीट की जगह केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल की चांदनी चौक सीट पर है।

दिल्ली की सात सीटों पर उम्मीदवारी तय करने के लिए हुई प्राथमिक स्तर की चर्चा में हालांकि किसी भी सीट पर उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया गया है।

मगर माकन के अलावा भी अन्य कई सांसद सीट बदलने के अभियान में जुट गए हैं।

इन सांसदों की निगाहें उन संसदीय सीटों पर हैं, जिन सीटों के तहत आने वाले विधानसभा सीटों पर पार्टी को विपरीत परिस्थितियों में भी जीत हासिल हुई है।

सूत्रों के मुताबिक माकन इस बार अपनी नई दिल्ली संसदीय सीट की जगह चांदनी चौक सीट से किस्मत आजमाने के लिए प्रयासरत हैं।

विधानसभा चुनावों में बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद पार्टी को चांदनी चौक संसदीय सीट से जुड़ी दो विधानसभा सीट पर सफलता हाथ लगी थी।

चूंकि इस सीट पर अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है और विधानसभा चुनाव में यह वर्ग कांग्रेस के साथ प्रतिकूल परिस्थितियों में भी खड़ा रहा, इसलिए माकन इसी सीट पर निगाह जमाए हुए हैं।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक चूंकि इस सीट से केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल सांसद हैं। इसलिए आलाकमान के सामने सीधे सीधे माकन का पक्ष लेना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed