फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress mla suspended after watching porn inside assembly

विधानसभा में पोर्न देखते पकड़े गए विधायक

Tue, 15 Dec 2015 01:14 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
congress mla suspended after watching porn inside assembly

ओडिशा में कांग्रेस को उस वक्त शर्मिंदगी उठानी पड़ी, जब उसके एक विधायक विधानसभा में पोर्न क्लिप देखते हुए पकड़े गए। विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दरमियान विधायक अपने स्मार्टफोन पर पोर्न क्लिप देख रहे थे, एक स्थानीय टीवी चैनल ने उनकी ये हरकत रिकॉर्ड कर ली।

विज्ञापन


चैनल के प्राइम टाइम में खबर प्रसारित होने के बाद ओडिशा की राजनीति गरमा गई। सत्ताधारी बीजू जनता दल ने कांग्रेस विधायक नाबा दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नाबा दास झारसुगुड़ा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने नाबा दास को सात दिनों के लिए विधासभा से निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले को विधानसभा की एथिक कमेटी के पास भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने की मामले की जांच की मांग

congress mla suspended after watching porn inside assembly

नाबा दास को ओडिशा में फायर ब्रांड नेता के रूप में जाना जाता है। भाजपा की ओडिशा इकाई ने भी कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि कांग्रेस ने मामले की जांच की मांग की है।

कांग्रेस राज्य कमेटी की महासचिव सुलोचना दास ने कहा कि ये घटना बहुत ही दुखद है। मामले की जांच होनी चाहिए और विधायक यदि दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मामले पर खुद नाबा दास ने कहा कि वे अपने फोन में पोर्न क्लिप देख रहे थे, हालांकि वे ऐसा जानबूझकर नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा,'' जब मैं अपना निजी पेज देख रहा था, गलती से यू ट्यूब के एक बटन को क्लिक कर दिया। ये जानबूझकर नहीं किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed