{"_id":"f7db966a-e967-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"congress-mla-beaten-up-at-howrah-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस विधायक की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
हावड़ा/एजेंसी
Updated Wed, 10 Jul 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में बुधवार को एक कांग्रेस विधायक असित मित्रा की तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने जमकर धुनाई कर दी। मित्रा हावड़ा जिले के अजंगाची गांव का दौरा करने पहुंचे थे, जहां मंगलवार को लगी आग में 41 घर और आठ धान के ढेर जलकर खाक हो गए थे।
विज्ञापन
आमटा से विधायक मित्रा जब गांव में आग से जख्मी लोगों से बात कर रहे थे कि तभी टीएमसी समर्थकों ने उन पर अचानक हमला बोलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी।
मित्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के विरोध में कांग्रेस समर्थक भी सड़कों पर उतर आए हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन